Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

निम्नलिखित कवियों में से रीतिबद्ध तथा रीतिमुक्त कवियों का चुनाव कीजिए(क) भूषण,(ख) घनानन्द,(ग) बिहारी,(घ) बोधा ठाकुर,(ङ) आचार्य केशवदास।

Answer»

(1) रीतिबद्ध कवि-(ङ) आचार्य केशवदास, (ग) बिहारी, (क) भूषण।
(2) रीतिमुक्त कवि-(ख) घनानन्द तथा (घ) बोधा ठाकुर।

2.

रीतिकालीन काव्य की प्रमुख विशेषताएँ (प्रवृत्तियाँ) लिखिए।यारीतिकाल की दो प्रमुख प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।

Answer»

⦁    राज्याश्रित कवियों द्वारा लक्षण-लक्ष्य पद्धति पर काव्य-रचना की गयी, ये कवि रीतिबद्ध कहलाये। जिन्होंने रीति पद्धति का तिरस्कार कर स्वतन्त्र काव्य-रचना की, वे रीतिमुक्त कवि कहलाये।
⦁    श्रृंगार रस की प्रधानता, परन्तु वीर रस का भी ओजस्वी वर्णन।
⦁    मुख्यत: मुक्तक शैली एवं ब्रज भाषा का प्रयोग।
⦁    भाव पक्ष की अपेक्षा कला पक्ष पर बल।

3.

हिन्दी में रीतिबद्ध और रीतिमुक्त कविता का अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer»

रीतिबद्ध काव्य के अन्तर्गत वे ग्रन्थ आते हैं, जिनमें काव्य-तत्त्वों के लक्षण देकर उदाहरण के रूप में काव्य-रचनाएँ की जाती हैं, जब कि रीतिमुक्त काव्यधारा की रचनाओं में रीति–परम्परा के साहित्यिक बन्धनों एवं रूढ़ियों से मुक्त; स्वच्छन्द रचनाएँ। इस काव्यधारा के कवियों में घनानन्द का प्रमुख स्थान है और रीतिबद्ध काव्यकारों में आचार्य चिन्तामणि का प्रथम स्थान है।

4.

रीतिकाल के चार रीतिमुक्त कवियों के नाम लिखिए।

Answer»

⦁    घनानन्द,
⦁    ठाकुर,
⦁    बोधा तथा
⦁    आलम।

5.

रीतिकाल के किन्हीं दो आचार्य कवियों के नाम लिखिए।यारीतिकाल के किसी आचार्य कवि की एक रचना का उल्लेख कीजिए।

Answer»

⦁    आचार्य केशव-रामचन्द्रिका तथा
⦁    आचार्य चिन्तामणि-रस-विलास।

6.

रीतिकाल में काव्य-रचना जिन छन्दों में की गयी है उनमें से किन्हीं दो प्रमुख छन्दों के नाम लिखिए।

Answer»

⦁    कवित्त तथा
⦁    सवैया।

7.

रीतिकाल की पाँच प्रमुख काव्यकृतियों के नाम लिखिए।

Answer»

⦁    बिहारी-सतसई,
⦁    रसराज (मतिराम),
⦁    शिवराजभूषण (भूषण),
⦁    भावविलास (देव) तथा
⦁    घनानन्द कवित्त।

8.

रीतिकाल में वीर रस का प्रमुख कवि कौन था ? उसकी रचनाओं के नाम लिखिए। 

Answer»

रीतिकाल में वीर रस में रचना करने वाले प्रमुख कवि ‘भूषण’ थे। उनकी प्रमुख रचनाओं के नाम है-‘शिवराज भूषण’, ‘शिवा बावनी’, ‘शिवा शौर्य’, ‘छत्रसाल दशक आदि।

9.

रीतिकाल के चार प्रमुख कवियों के नाम लिखिए। 

Answer»

केशवदास, बिहारीलाल, देव एवं घनानन्द।

10.

रीतिबद्ध काव्य के अभिप्राय को स्पष्ट करते हुए इस प्रवृत्ति की किन्हीं दो रचनाओं और उसके रचयिताओं के नाम लिखिए।

Answer»

जिस काव्य में काव्य-तत्त्वों का लक्षण देकर उदाहरण रूप में काव्य-रचना प्रस्तुत की जाती है, उसे ‘रीतिबद्ध काव्य’ कहते हैं। इस प्रवृत्ति के दो कवियों की रचनाओं के नाम निम्नलिखित हैं-

⦁    रस-विलास–आचार्य चिन्तामणि तथा
⦁    कविप्रिया-आचार्य केशवदास।

11.

रीतिकाव्य की प्रमुख प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।

Answer»

⦁    आश्रयदाताओं की अतिशयोक्तिपूर्ण प्रशंसा।
⦁    श्रृंगार और वीर रस की प्रधानता।
⦁    रीतिकाल की कविता का प्रमुख स्वर श्रृंगार का था।
⦁    रीतिकाल के कवियों ने नारी को भोग्या रूप में प्रस्तुत किया।

12.

रीतिकाल की दो काव्यकृतियों और उनके रचनाकारों के नाम लिखिए। 

Answer»

⦁    सतसई-बिहारी तथा
⦁    रामचन्द्रिका–केशवदास।

13.

रीतिमुक्त काव्य से आप क्या समझते हैं ? इस काव्यधारा की मुख्य प्रवृत्तियाँ लिखिए।

Answer»

रीतिकालीन परम्परा पर आधारित रूढ़ियों एवं साहित्यिक बन्धनों से मुक्त काव्य को रीतिमुक्त काव्य कहा जाता है। इस काव्यधारा की मुख्य प्रवृत्तियाँ हैं—

⦁    शास्त्रीय मान्यताओं एवं रूढ़ियों से मुक्त स्वच्छन्द काव्य-रचना,
⦁    कल्पना की प्रचुरता एवं सांकेतिकता,
⦁    अनुभूति, आवेश आदि को विशेष महत्त्व इत्यादि।

14.

रीतिकाल के चार रीतिबद्ध कवियों के नाम लिखिए।यारीतिकालीन किसी एक कवि का नाम लिखिए।

Answer»

⦁    चिन्तामणि,
⦁    मतिराम,
⦁    भूषण तथा
⦁    देव

15.

केशवदास की दो प्रमुख काव्य-रचनाओं के नाम लिखिए।

Answer»

⦁     रामचन्द्रिका तथा
⦁    कविप्रिया।

16.

रीतिकाल में कौन-कौन-सी काव्यधाराएँ मिलती हैं ?

Answer»

⦁    रीतिबद्ध काव्यधारा तथा
⦁    रीतिमुक्त काव्यधारा।

Previous Next