Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

संपत्ति की उधार खरीदी का लेखा ………………………… में होता है ।(अ) खरीदबही(ब) मुख्य रोजनामचा(क) रोकड़बही(ड) देनी हुंडीबही

Answer»

सही विकल्प है (ब) मुख्य रोजनामचा

2.

निलेश मोबाईल की खरीद-बिक्री का धंधा करता है । निलेश ने रु. 25,000 का फर्नीचर पंकज मार्ट में से खरीदा हो, तब उसका लेखा कहाँ लिखा जायेगा ?(अ) खरीदबही(ब) मुख्य रोजनामचा(क) देनी हुंडीबही(ड) रोकड़बही

Answer»

सही विकल्प है (ब) मुख्य रोजनामचा

3.

उधार चिट्ठी अर्थात् क्या ?

Answer»

जब व्यापारी उधार खरीदे माल में से माल वापस करे तब बदले में वापस करनेवाले व्यापारी के पास से मुआवजा प्राप्त करने के लिये जो चिट्ठी लिखी जाती है उसे उधार चिट्ठी कहते हैं ।

4.

उधार खरीदा हुआ माल वापस किया जाये तब माल के साथ व्यापारी को क्या भेजा जाता है ?(अ) उधारचिट्ठी(ब) जमाचिट्ठी(क) लेनी हुंडी(ड) देनी हुंडी

Answer»

सही विकल्प है (अ) उधारचिट्ठी

5.

सहायक बहीयों के कितने और कौन-से प्रकार है ?

Answer»

सहायक बहीयों के मुख्य चार प्रकार है जो निम्न है :

(1) रोकड़बही :

(अ) सादी रोकड़बही (एक खानेवाली रोकड़बही)
(ब) रोकड़ और बैंक खानेवाली रोकड़बही, रोकड़ और बट्टा खानेवाली रोकड़बही (दो खानेवाली रोकड़बही)
(क) रोकड़, बैंक और बट्टा खानेवाली रोकड़बही (तीन खानेवाली रोकड़बही)

(2) माल संबंधी सहायक बहीयाँ :

(अ) खरीदबही
(ब) बिक्रीबही
(क) खरीद वापसी बही
(ड) बिक्री वापसी बही

(3) हुंडी संबंधी सहायक बहीयाँ :

(अ) लेनी हुंडीबही
(ब) देनी हुंडीबही

(4) मुख्य रोजनामचा

6.

सहायक बहीयाँ अर्थात् क्या ?

Answer»

‘रोजनामचा में लिखे जानेवाले एक ही प्रकार के व्यवहारों का लेखा करने के लिये तैयार किये जानेवाली विविध बहीयाँ अर्थात् सहायक बहीयाँ ।’

7.

उधार बेचा गया माल वापस आये तब माल के साथ ग्राहक क्या भिजवाता है ?(अ) उधारचिट्ठी(ब) जमाचिट्ठी(क) लेनी हुँडी(ड) देनी हुँडी

Answer»

सही विकल्प है (अ) उधारचिट्ठी

8.

मुख्य रोजनामचा में किस प्रकार के व्यवहार लिने जाते है ?

Answer»

जिस व्यवहार का लेखा अन्य किसी सहायक बही में न हो, उन्हें लिखने के लिये मुख्य रोजनामचा रखा जाता है । जैसे : अंतिम प्रविष्टियाँ, समायोजन प्रविष्टियाँ, खाते का परिवर्तन वगैरह ।

9.

जमाचिट्ठी अर्थात् क्या ? ।

Answer»

जब कोई ग्राहक उसे बेचे उधार माल में से माल वापस करे तब ग्राहक खाते उसने वापस की माल की रकम जमा की जाती है । उसकी जानकारी ग्राहक को जो चिट्ठी भेजकर की जाती है उसे जमाचिट्ठी कहा जाता है ।

10.

उधारचिट्ठी और जमाचिट्ठी के बीच का अंतर बताइए ।

Answer»
उधारचिट्ठीजमाचिट्ठी
जब व्यापारी उधार खरीदे माल में से माल वापस करे तब बदले में वापस करनेवाले व्यापारी के पास से मुआवजा प्राप्त करने के लिये जो चिट्ठी लिखी जाती है उसे उधारचिट्ठी कहते हैं ।जब कोई ग्राहक उसे बेचे उधार माल में से माल वापस करे तब ग्राहक खाते वापस की माल की रकम जमा की जाती है, उसकी जानकारी ग्राहक को जो चिट्ठी भेजकर की जाती है उसे जमाचिट्ठी कहते हैं ।
जब खरीदा हआ माल नमूने के अनुसार न हो, निम्न गुणवत्तावाला हो या नुकसानीवाला हो तब उसे वापस करते समय उधारचिट्ठी लिखी जाती है ।जब ग्राहक को अधिक राशि का बिल भेज दिया गया हो, या हिसाबी गणना में भूल हुई हो या ग्राहक को कोई मुआवजा देना हो तब जमाचिट्ठी लिखी जाती है ।

11.

मुख्य रोजनामचा में किन व्यवहारों को लिखा जाता है ?(अ) माल की उधार खरीदी(ब) माल का उधार विक्रय(क) संपत्ति का उधार खरीद-बिक्री(ड) माल वापसी

Answer»

सही विकल्प है (क) संपत्ति का उधार खरीद-बिक्री

12.

सहायक बही रखने से होनेवाले लाभ बताइए ।

Answer»

सहायक बहियाँ रखने से होनेवाले लाभ निम्नानुसार हैं :

  1. सहायक बहियाँ रखने से रोजनामचा की बही का कद घटता है ।
  2. सहायक बही में से व्यक्तिगत खातों में खतौनी करने का कार्य सरल बनता है । प्रत्येक सहायकबही में से निश्चित अवधि के बाद कुल रकम की खतौनी सम्बन्धित खातों में कर सकते हैं ।
  3. एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा हिसाब लिखवा सकते हैं और श्रम विभाजन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
  4. प्रत्येक प्रकार के व्यवहारों को लिखने की जिम्मेदारी कुछ निश्चित व्यक्तियों को सौंप सकते हैं ।
  5. सहायक बहियों में अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा एकसाथ प्रविष्टियाँ लिखना संभव होता है ।
  6. जानकारी प्राप्त करने में सरलता रहती है और उसे शीघ्रता से प्राप्त कर सकते हैं ।
  7. समान प्रकार के व्यवहारों की लेखा एक ही स्थान पर की जाती है । जिससे उसका विश्लेषण संभव होता है, जो संचालकों को निर्णय करने में मददगार बनता है ।
  8. सहायक बहियाँ रखने से ऑडिटर का हिसाब जाँचने का कार्य सरल और शीघ्र बनता है ।
  9. कॉम्प्यूटर की मदद से हिसाब लिखे जाते हों वहाँ भी यह कार्य को सरल बनाता है ।
13.

मनोज ने रु. 10,000 का माल 10% व्यापारी बट्टा से खरीदा । वसेक 5% । आधी राशि तुरंत चुका दी गई । खरीदबही में किस राशि से किया होगा ?(अ) रु. 10,000(ब) रु. 9,000(क) रु. 9,450(ड) रु. 4,500

Answer»

सही विकल्प है (क) रु. 9,450

Previous Next