This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
समझदार नन्ही’ कहानी से हमें क्या सीख मिलती है? |
|
Answer» ‘समझदार नन्ही’ कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि धीरज और प्रेम से हम बुरे व्यक्ति की बुराई भी छुड़ा सकते हैं। |
|
| 2. |
नन्ही ने बिच्छू को ………… में फँसा देखा।A. झाड़ीB. जालC. चक्करD. दलदल |
|
Answer» सही विकल्प है D. दलदल |
|
| 3. |
निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा और क्यों? बताइए :“क्या करूँ! डंक मारना मेरा स्वभाव है।” |
|
Answer» यह वाक्य बिच्छू ने नन्ही से कहा, क्योंकि नन्ही का उपकार भूलकर उसने उसे डंक मार दिया था। |
|
| 4. |
डंक मारने पर नन्ही ने बिच्छू से क्या कहा? |
|
Answer» डंक मारने पर नन्ही ने बिच्छू से कहा कि मैंने तो तुम्हारी जान बचाई थी। फिर भी तुमने मुझे डंक मार दिया। तुम यह गंदी आदत छोड़ दो। यदि तुम इसे नहीं छोड़ोगे तो मुसीबत |
|
| 5. |
नन्ही ने क्या सोचकर बिच्छू को दुबारा जीवनदान दिया? |
|
Answer» नन्ही ने यह सोचकर बिच्छू को दुबारा जीवनदान दिया कि शायद अब उसने डंक मारने की गंदी आदत छोड़ दी होगी। |
|
| 6. |
बिच्छू ने नन्ही से क्या प्रार्थना की? |
|
Answer» बिच्छू ने नन्ही से प्रार्थना की, “बहन, मुझे बचा लो।” |
|
| 7. |
यदि तुम नन्ही की जगह होते तो बिच्छू के साथ कैसा बर्ताव करते? सोचकर कहिए। |
|
Answer» डंक मारना बिच्छू की आदत है। जिसने उसके साथ भलाई की, उसे भी वह डंक मारता है ! नन्ही स्वभाव की अच्छी है। वह समझदार और उदार है। उसने बिच्छू की बुरी आदत छुड़ाने का संकल्प किया है। वह बिच्छू के बुरे व्यवहार को भूलकर उसके साथ भलाई करती है। आखिर बिच्छू शर्मिंदा होकर अपनी बुरी आदत छोड़ देता है। बिच्छू की जगह मैं होता तो मैं भी उसके साथ नन्ही की तरह बर्ताव करता। बुरे व्यक्ति को सुधारने के लिए यह सबसे उत्तम मार्ग है। |
|
| 8. |
निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा और क्यों? बताइए :“मैं वचन देता हूँ कि अब मैं किसी निर्दोष जीव को डंक नहीं मारूंगा।” |
|
Answer» यह वाक्य बिच्छू ने नन्ही से कहा, क्योंकि नन्ही से विश्वासघात करने पर उसे बहुत पछतावा हुआ था। |
|
| 9. |
निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा और क्यों? बताइए :“तुम यह गंदी आदत छोड़ दो, नहीं तो मुसीबत में कोई तुम्हारी मदद नहीं करेगा।” |
|
Answer» यह वाक्य नन्ही ने बिच्छू से कहा, क्योंकि वह बिच्छू की बुरी आदत के बारे में उसे चेतावनी देना चाहती थी। |
|
| 10. |
निम्नलिखित वाक्य किसने, किससे कहा और क्यों? बताइए :“माँ, मैं उसकी गंदी आदत छुड़ाकर रहूँगी।” |
|
Answer» यह वाक्य नन्ही ने अपनी माँ से कहा, क्योंकि वह बिच्छू की डंक मारने की आदत छुड़ाना चाहती थी। |
|
| 11. |
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द खोजकर उनका वाक्य में प्रयोग करके लिखिए :उदाहरण : नदी = सरितावाक्य : नर्मदा गुजरात की सबसे बड़ी सरिता है। |
|
Answer» (1) स्थान = जगह (2) स्वभाव = प्रकृति (3) मुसीबत = संकट (4) प्रसन्न = खुश (5) थिरकना = नाचना |
|
| 12. |
सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :नन्ही को माँ के पास पहुँचने में देर हो गई, क्योंकि ………..(अ) वह दलदल में फँस गई थी।(ब) वह बिच्छू को बचाने में लग गई थी।(क) वह बिच्छू से बातें करने में लग गई थी। |
|
Answer» नन्ही को माँ के पास पहुँचने में देर हो गई, क्योंकि वह बिच्छू को बचाने में लग गई थी। |
|
| 13. |
नन्ही ने अपने स्वभाव के बारे में क्या कहा? |
|
Answer» नन्ही ने बिच्छू से कहा कि भलाई करना मेरा स्वभाव है। मैं तुमसे बदला लेने के लिए अपनी आदत क्यों छोड़ दूँ? मेरा काम बचाना है। मैं मुसीबत में पड़े को हमेशा बचाती रहूँगी। |
|
| 14. |
घटनाओं को उनके सही क्रम में लिखिए :(अ) नन्ही बिच्छू की आवाज सुनकर दौड़ती आ गई।(ब) नन्ही अपनी माँ के पास चली गई।(क) नन्ही ने बिच्छू को दलदल से निकालकर सूखे स्थान पर रख दिया।(ड) नन्ही ने बिच्छू को दलदल में फँसा हुआ देखा।(इ) बिच्छू ने नन्ही को डंक मार दिया। |
|
Answer» (अ) नन्ही ने बिच्छू को दलदल में फँसा हुआ देखा। (ब) नन्ही बिच्छू की आवाज सुनकर दौड़ती आ गई। (क) नन्ही ने बिच्छू को दलदल से निकालकर सूखे स्थान पर रख दिया। (ड) बिच्छू ने नन्ही को डंक मार दिया। (इ) नन्ही अपनी माँ के पास चली गई। |
|
| 15. |
नन्ही ने माँ के सामने क्या निश्चय किया? |
|
Answer» नन्ही ने माँ के सामने यह निश्चय किया कि वह बिच्छू की गंदी आदत छुड़ाकर रहेगी। |
|
| 16. |
बिच्छू दूसरी बार कहाँ गिरा?A. पानी की धारा मेंB. कुएँ मेंC. तालाब मेंD. गड्ढे में |
|
Answer» A. पानी की धारा में |
|
| 17. |
निम्नलिखित चित्र को देखकर दो-दो वाक्य लिखिए और कहानी बनाइए।अथवानिम्नलिखित चित्रों के आधार पर कहानी तैयार कीजिए। |
|
Answer» कबूतर और चींटी एक दिन कबूतर पेड़ की डाल पर बैठा था। एक शिकारी ने उसे देखा और उसकी तरफ बंदूक का निशाना साधा । चींटी ने यह देखा। उसने फौरन जाकर शिकारी के पाँव में काटा। शिकारी दर्द से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर कबूतर उड़ गया। चींटी ने कबूतर की जान बचाई। कबूतर ने उसका आभार माना। |
|
| 18. |
महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक’ के बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए। |
|
Answer» महाराणा प्रताप मेवाड़ के बड़े शूरवीर और स्वाभिमानी राजा थे। उनके घोड़े का नाम चेतक था। वे उसे बहुत चाहते थे और हमेशा उसी पर सवारी करते थे। हल्दी-घाटी के युद्ध में लड़ते-लड़ते राणा प्रताप बुरी तरह घायल हो गए। वे अपने एक सरदार के कहने पर युद्ध के मैदान से बाहर जा रहे थे। तभी शत्रु के दो सिपाहियों ने उन्हें देख लिया। वे उनके पीछे पड़ गए। चेतक ने इसे भाँप लिया। रास्ते में चौड़ा नाला आया तो चेतक ने जोर की छलाँग मारी और नाले के उस पार हो गया। वहाँ गिरते ही चेन के प्राण निकल गए, लेकिन राणा प्रताप शत्रु के हाथों में जाने से बच गए। बाद में राणा प्रताप ने चेतक की याद में एक स्मारक बनवाया। |
|
| 19. |
बिच्छू, साँप और मधुमक्खी के चित्र अपनी कॉपी में चिपकाइए।प्रत्येक के बारे में दो-तीन वाक्य लिखिए। |
|
Answer» बिच्छू : डंक मारना बिच्छू का स्वभाव है। इसके डंक मारने पर पीड़ा के मारे आदमी तड़पने लगता है। साँप : यह बड़ा जहरीला प्राणी है। इसके डसने से आदमी की मृत्यु भी हो सकती है। मधुमक्खी : मधुमक्खी पेड़ों पर अपना छत्ता बनाती है और उसमें फूलों का रस जमा करती है। शहद हमें मधुमक्खियों के छत्ते से ही मिलता है। छेड़ने पर मधुमक्खी बुरी तरह काटती है। |
|
| 20. |
बिच्छू कहाँ फँस गया था? |
|
Answer» बिच्छू दलदल में फँस गया था। |
|
| 21. |
निम्नलिखित चित्र को देखकर बताइए कि इसके बाद क्या-क्या हुआ होगा? |
|
Answer» इस चित्र में दो कारों और एक मोटरसाइकिल में हुई टक्कर दिखाई गई है। पास ही सड़क पर ऐम्ब्युलन्स् 108 खड़ी है। दुर्घटना में घायल लोगों को ऐम्ब्युलन्स् द्वारा अस्पताल पहुँचाया होगा।’ कार में लगी आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड को बुलाया होगा। पुलिस भी तुरंत आ गई होगी। उसने दुर्घटना-संबंधी आगे की कार्यवाही की होगी। |
|
| 22. |
बिच्छू को क्यों पछतावा हुआ? |
|
Answer» बिच्छू को पछतावा हुआ, क्योंकि दो बार जीवन-दान देनेवाली बतख (नन्ही) को डंक मारने चला था। |
|
| 23. |
नन्ही ने बिच्छू को क्यों बचाया? |
|
Answer» बिच्छू दलदल में फंस गया था। उसने नन्ही से प्रार्थना की, “बहन, मुझे बचा लो।” नन्ही को बिच्छू पर दया आ गई। इसलिए नन्ही ने बिच्छू को बाहर निकालकर बचाया। |
|
| 24. |
बुरे व्यक्ति को हम सही रास्ते पर कैसे ला सकते हैं? |
|
Answer» बुरे व्यक्ति के साथ बार-बार भलाई करके हम उसे सही रास्ते पर ला सकते हैं। |
|
| 25. |
इकाई में से पाँच संज्ञा शब्द ढूंढ़िए और उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए :उदाहरण : बिच्छू – बिच्छू दलदल में फँस गया था। |
|
Answer» (1) नन्ही – नन्ही एक बतख का नाम है। (2) स्थान – मुंबई में देखनेलायक कईं स्थान हैं। (3) मुसीबत – मैंने मुसीबत में पड़े मित्र की सहायता की। (4) पानी-पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। (5) आदत – सुबह जल्दी उठना अच्छी आदत है। |
|
| 26. |
निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम छाँटकर लिखिए :(1) मैं बुद्धिमान लड़का हूँ।(2) तुम तो चित्रकारी सीख रहे थे न?(3) आप कहाँ जा रहे हैं?(4) हम स्कूल जा रहे हैं।(5) वह साहब से शिकायत करेगा।(6) वे अच्छे लड़के हैं।(7) उसे हँसना अच्छा लगता है।(8) उन्होंने उपदेश दिया है।(9) तुम्हें कविता कैसी लगी?(10) दाल में कुछ पड़ गया है। |
|
Answer» (1) मैं (2).तुम (3) आप (4) हम (5) वह (6) वे (7) उसे (8) उन्होंने (9) तुम्हें (10) कुछ |
|
| 27. |
नन्ही ने क्या निश्चय किया? |
|
Answer» नन्ही ने यह निश्चय किया कि वह मुसीबत में पड़े को हमेशा बचाती रहेगी। |
|
| 28. |
निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्न का प्रयोग करके वाक्य फिर से लिखिए :(1) बिच्छू बोला नन्ही बहन आज तुम जीत गई(2) क्यों भाई तुमने मुझे डंक क्यों मारा(3) बिच्छू भाई ठिठक क्यों गए डंक मारो(4) भलाई करना मेरा स्वभाव है(5) बहन मुझे बचा लो |
|
Answer» (1) बिच्छू बोला, “नन्ही बहन, आज तुम जीत गई।” (2) “क्यों भाई, तुमने मुझे डंक क्यों मारा?’ (3) “बिच्छू भाई, ठिठक क्यों गए? डंक मारो।” (4) “भलाई करना मेरा स्वभाव है।” (5) “बहन, मुझे बचा लो।” |
|
| 29. |
बिच्छू के स्वभाव के बारे में माँ ने नन्ही को क्या कहा? |
|
Answer» बिच्छू के स्वभाव के बारे में माँ ने नन्ही को कहा कि बिच्छू अपनी आदत का गुलाम है। उसे चाहे कितनी बार बचाया जाए, वह बार-बार डंक मारता रहेगा। |
|
| 30. |
शैतानी सूझने पर बिच्छू ने क्या किया? |
|
Answer» शैतानी सूझने पर बिच्छू ने नन्ही को डंक मार दिया। |
|
| 31. |
बिच्छू को पछतावा क्यों हुआ? |
|
Answer» नन्ही ने बिच्छू के साथ भलाई की थी, फिर भी बिच्छू ने डंक मारने की आदत नहीं छोड़ी। उसने दूसरी बार नन्ही को डंक मारने की कोशिश की। इस बार उसे अपनी गलती समझ में आई। इसलिए बिच्छू को पछतावा हुआ। |
|
| 32. |
अंत में बिच्छू ने क्या प्रतिज्ञा की? |
|
Answer» अंत में बिच्छू ने यह प्रतिज्ञा की कि अब वह किसी निर्दोष जीव को कभी डंक नहीं मारेगा। |
|
| 33. |
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :देवताओं का अभिवादन स्वीकार करने के पश्चात् ब्रह्माजी ने उनसे कुशल-मंगल पूछा। इस पर इन्द्र बोले, “पितामह, हम वृत्रासुर से त्रस्त हैं। अपनी प्राणरक्षा करना हमारे लिए कठिन हो रहा है। असुर न केवल हमसे अधिक बलवान हैं, अपितु चतुर भी अधिक हैं। हम एक शस्त्र बनाते हैं तो वे चार बना लेते हैं। हम उनसे पार नहीं पा सकते। कृपा कर वृत्रासुर के विनाश का कोई उपाय बताइए।”(1) असुर के बारे में इन्द्र ने क्या कहा?(2) देवता ब्रह्माजी के पास क्यों गए? |
|
Answer» (1) असुर के बारे में इन्द्र ने कहा कि हम वृत्रासुर से भयभीत हैं। असुर बलवान तो हैं ही, संख्या व चतुराई में भी हमसे अधिक हैं। उनके पास हमसे चार गुने शस्त्र हैं। (2) देवता वृत्रासुर के विनाश का उपाय पूछने के लिए ब्रह्माजी के पास गए। |
|
| 34. |
बिच्छू को ………. सूझी।A. कल्पनाB. शैतानीC. युक्तिD. मनमानी |
|
Answer» सही विकल्प है B. शैतानी |
|