Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं?

Answer»

सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर का अभिन्न अंग है। यह कई तरह के प्रोग्रामों का सेट है, जो कम्प्यूटर को काम करने योग्य बनाता है। विशेष प्रकार के कार्य सम्पन्न करने के लिए विकसित प्रोग्राम ही सॉफ्टवेयर है।

2.

कंम्प्यूटर से क्या आशय है?

Answer»

कम्प्यूटर को दिमाग का मशीनी रूप कहा जाता है। पहले कम्प्यूटर का मतलब होता था गणना करनेवाला। आधुनिक रूप में कम्प्यूटर तेज गति और निश्चितता के साथ जटिल से जटिल काम कर सकता है।

3.

हार्डवेयर किसे कहते हैं?

Answer»

हार्डवेयर कम्प्यूटर की मशीन होता है। इसमें कम्प्यूटर का मॉनीटर, कुंजीपटल, केंद्रीय संसाधन इकाई, माउस तथा मुद्रक आदि का समावेश होता है।

4.

सूचना प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है ?

Answer»

सूचना का अर्थ है – जानकारी या ज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का अर्थ है – तकनीक। सूचना प्रौद्योगिकी का अर्थ है – जानकारी या ज्ञान की तकनीक।

5.

नवीनतम इलैक्ट्रोनिक उपकरणों के विकास से सूचना और संचार क्षेत्र में एक नई क्रांति आ गई है, कैसे ?

Answer»

सूचना का अर्थ है- जानकारी और प्रौद्योगिकी का अर्थ है – तकनीक। इंटरनेट पर आज हर विषय और हर मसले (समस्या) पर सूचना उपलब्ध है। यह हर तरह के सरकारी नियंत्रण और भौगोलिक सीमाओं से मुक्त है। अब मोबाइल फोन तथा टेलीविजन जैसे उपकरणों पर भी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है। इसी तरह इंट्रानेट, डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू. तथा ई-मेल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने-अपने ढंग से सूचना तथा संचार क्षेत्र में नई क्रांति ले आए हैं।

6.

कंम्प्यूटर को मानव मस्तिष्क का मशीन रूप क्यों कहा जाता है?

Answer»

कम्प्यूटर आज बहुत विकसित हो चुका है। आज इसमें प्रयुक्त किए जानेवाले शब्दों, आंकड़ों, संख्याओं तथा चित्रों को उसके स्मृतिकोश में संचित किया जा सकता है। आज यह जटिल से जटिल कार्य कर सकता है। हम जिन कम्प्यूटरों को देखते हैं, उन्हें पर्सनल कम्प्यूटर कहते हैं। अब तो लैपटॉप तथा पामटॉप जैसे कम्प्यूटर के छोटे रूप भी आ गए हैं। पामटॉप को तो हथेली पर रखकर काम किया जा सकता है। इस प्रकार कम्प्यूटर आज मानव-मस्तिष्क का मशीन रूप बन गया है।

7.

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।इंट्रानेट, डब्लूडब्लूडब्लू, ,ई-मेल , फैक्स.

Answer»

इंट्रानेट
इंट्रानेट वह माध्यम है, जिसके द्वारा सरकार और कंपनियों के विभिन्न आफिसों के बीच नेटवर्क बना रहता है। इंट्रानेट इंटरनेट का छोटा रूप है। इसका उपयोग किसी खास संस्थान की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही किया जाता है।

डब्लूडब्लूडब्लू

इसका पूरा नाम है- वर्ल्ड वाइड वेब। इसके द्वारा हम अपनी पसंद के साइट तक पहुँच सकते हैं। इसमें हम चीजें पढ़ सकते हैं, चित्र देख सकते हैं और आवाज भी सुन सकते हैं। परंतु यह इंटरनेट की तरह व्यापक नहीं है।

ई-मेल

ई-मेल पत्र भेजने की द्रुतगामी इलेक्ट्रॉनिक विधि है। इससे कोई भी संदेश पलक झपकते दुनिया में कहीं भी पहुंच सकता है। इसके साथ चित्र और आवाजवाली फाइलें भी भेजी जा सकती हैं। कई वेब साइटें मुफ्त ई-मेल सेवा पेश करती हैं। इसके अंतर्गत आप अपनी एक ई-मेल पहचान बना सकते हैं और उस पर संदेश भेज सकते हैं।

फैक्स

इसे फैक्सीमाइल भी कहते हैं। इससे रेडियो तरंगों या टेलीफोन लाइनों द्वारा लिखित जानकारी को एक जगह से दूसरी जगह उसी रूप में भेजा या प्राप्त किया जा सकता है। साधारण फैक्स मशीन से सूचना भेजने पर वह उसे स्कैन कर लेती है और टेलीफोन नेटवर्क से दूसरी फैक्स मशीन तक भेज देती है। अब इंटरनेट से भी फैक्स भेज सकते हैं।

8.

आज के युग को इंटरनेट युग क्यों कहा जाता है ?

Answer»

इंटरनेट दुनियाभर में फैले कम्प्यूटरों को जोड़कर बनाया गया नेटवर्क है। यह स्वयं अपने आप में एक दुनिया है, जिसमें हर विषय पर सूचना उपलब्ध है। इस पर किसी तरह का सरकारी नियंत्रण और भौगोलिक सीमाओं का दबाव नहीं है। अब मोबाइल फोन टेलीविजन जैसे उपकरणों पर भी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है। इंटरनेट से सूचना पाना और भेजना बहुत आसान बन गया है। इसलिए आज के युग को इंटरनेट युग कहा जाता है।

9.

ब्राउजर किसे कहते हैं?

Answer»

ब्राउजर एक सॉफ्टवेयर है। यह हमें वर्ल्ड वाइड वेब तक पहंचने में मदद करता है। अपने कम्प्यूटर पर ब्राउजर के चिहन पर क्लिक करने पर हम इंटरनेट से जुड़ जाते हैं।

Previous Next