Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

(क) कुपोषण से ग्रस्त लोग _____ होते हैं।(ख) शुद्ध वायु शरीर में प्रवेश कर ____ को शुद्ध करती है।(ग) अशुद्ध वायु के प्रयोग से _____ सम्बन्धी रोग हो जाते हैं।(घ) पकाने से पूर्व भोज्य पदार्थों को _____ से धोना चाहिए।

Answer»

(क) कुपोषण से ग्रस्त लोग अत्यधिक कमजोर होते हैं।
(ख) शुद्ध वायु शरीर में प्रवेश कर रक्त को शुद्ध करती है।
(ग) अशुद्ध वायु के प्रयोग से श्वास सम्बन्धी रोग हो जाते हैं।
(घ) पकाने से पूर्व भोज्य पदार्थों को स्वच्छ पानी से धोना चाहिए।

2.

प्रदूषित जल से होने वाले रोगों के नाम लिखिए।

Answer»

प्रदूषित जल पीने से हैजा, पेचिश, पाचन सम्बन्धी, त्वचा सम्बन्धी (खुजली आदि) रोग फैलते हैं।

3.

भोज्य पदार्थ के संरक्षण के उपाय लिखिए।

Answer»
  1.  भोजन को सदैव ढककर तथा वन्द डिब्बों में रखना चाहिए, जिससे वातावरण के कीटाणु व कीड़े उसे दूषित न करें।
  2. अधिकांश कीटाणु गर्मी से मर जाते हैं।दृध जैसे पदार्थों को खराब होने से बचाने के लिए उसेउबालते हैं।
  3. जीवाणु शुष्क और अधिक ठंडे वातावरण में पनप नहीं पाते। बर्फ में जमा हुआ भोजन कई महीनों तक सुरक्षित रहता है।
4.

जल को स्वच्छ रखने के लिए आप क्या-क्या उपाय करेंगे?

Answer»

जल को स्वच्छ रखने के लिए निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-

  1. गन्दे नाले तथा फैक्ट्रियों से निकलने वाली विषैले पानी को नदियों से अलग निकास बनानी चाहिए।
  2. नदियों तथा तलावों में जानवरों को नहीं नहलाना चाहिए।
  3.  नदी तथा नालों के किनारे कपड़े नहीं धोना चाहिए।
5.

प्रदूषित वायु से कौन-कौन सी हानियाँ होती हैं?

Answer»

दूषित वायु से होने वाली तीन हानियाँ निम्न हैं-

  1. दृपित वायु से श्वास सम्वन्धी रोग होने की सम्भावना रहती है।
  2. अशुद्ध वायु से हृदय गति मन्द पड़ जाती है।
  3. अशुद्ध वायु के कारण व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
6.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-(क) घर की नाली को ____ रखना चाहिए। (खुला, बंद)(ख) घर की पुताई ____ करनी चाहिए। (प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक, वार्षिक)(ग) ____ शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। (बंद, खुला)

Answer»

(क) घर की नाली को बंद रखना चाहिए।
(ख) घर की पुताई वार्षिक करनी चाहिए।
(ग) बंद शौचालय का प्रयोग करना चाहिए।

7.

घर में प्रतिदिन प्रयोग में आने वाले पाँच समानों के नाम लिखिए।

Answer»

बर्तन, फर्नीचर (कुर्सी, मेज), किताबें, चूल्हा, साइकिल या स्कूटर।

8.

घरेलू कूड़े-कचरे के निपटारे का सही तरीका क्या है ?

Answer»

घरेलू कूड़े-कचरे के निपटारे का सही तरीका है-जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें कूड़ा-कचरा डालकर ऊपर से मिट्टी डाल कर दबा देना। हमें घर की नियमित सफाई के साथ-साथ घर के कूड़े-कचरे को ढक्कनदार कूड़ेदान में डालना चाहिए। घर के आस-पास कीटाणुनाशक दवा डालनी चाहिए जिससे कीटाणु न पनप सकें।

9.

पॉलिथीन के प्रयोग से क्या-क्या हानियाँ होती हैं ?

Answer»

पॉलिथीन का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये जमीन के अंदर गल नहीं पाती एवं मिट्टी की उपज़ क्षमता को कम कर देती है। इसे जलाने से जहरीली गैसें चारों तरफ फैलती हैं। ज़िससे श्वास तथा त्वचा संबंधी बीमारियाँ होती हैं। यह नदी-नाले में जाकर उनके बहाव को रोक देती है जो गंदगी, बीमारी एवं बाढ़ का कारण बनती है।

10.

विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है ?

Answer»

विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को मनाया जाता है।

11.

हरे तथा नीले रंग के कूड़ेदान का प्रयोग क्यों करते है ?

Answer»

गीले कचरे फेंकने के लिए हरे रंग के कूड़ेदान तथा सूखे कचरे फेंकने के लिए नीले रंग के कूड़ेदान का प्रयोग किया जाता है।

12.

खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के नाम लिखिए।

Answer»

खुले में शौच करने से हानिकारक कीटाणु हवा में तेजी से फैलते हैं और इससे दस्त, टायफायड, आँतों में कीड़े, मलेरिया, पीलिया, टिटनेस आदि रोग हो जाते हैं।

13.

पर्यावरणीय स्वच्छता में कौन-कौन सी स्वच्छता आती है?

Answer»

पर्यावरणीय स्वच्छता में हमारे घर, आसपास व सार्वजनिक स्थानों तथा अपने चारों ओर के वातावरण की सफाई आती है।

14.

व्यक्तिगत स्वच्छता के अन्तर्गत कौन-सी स्वच्छता आती है?

Answer»

व्यक्तिगत स्वच्छता के अन्तर्गत हमारे शरीर तथा उसके अंगों, जैसे- त्वचा, मुँह, दाँत, आँख, कान व नाक आदि की सफाई आती है।

15.

सफाई का क्या अर्थ है?

Answer»

सफाई का अर्थ गंदगी को दूर करना तथा प्रत्येक वस्तु को साफ कीटाणु रहित तथा । व्यवस्थित रखना है।

16.

आकस्मिक स्वच्छता के अंतर्गत कौन-कौन सी सफाई की जाती हैं ?

Answer»

आकस्मिक स्वच्छता के अंतर्गत ऋतु-परिवर्तन तथा शादी-विवाह के अवसर पर होने वाली सफाई आती है।

17.

पर्यावरणीय स्वच्छता में आप क्या सहयोग कर सकते हैं? वर्णन करें।

Answer»

हमें अपने पर्यावरण को साफ तथा रोगरहित बनाने में निम्नलिखित सहयोग करना चाहिए-

  • खाने की सड़ी-गली चीजें इधर-उधर न फेंक कर कूड़ेदान में फेंकना चाहिए, या अपने बगीचे में एक गड्ढा खोदकर उसमें डालना चाहिए, जिससे एक अच्छी खाद तैयार हो सकती है।
  • जल स्रोत के समीप नहाना, कपड़े धोना, पशुओं को नहलाना एवं शौच नहीं करना चाहिए।
  • बाजार से सामान लाने के लिए घर से कपड़े का थैला ले जाना चाहिए। प्लास्टिक पैक सामानों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। स्कूटर, कार, एवं अन्य वाहनों से निकलने वाले धुएँ को जाँच करा कर नियंत्रित रखना चाहिए।
  • स्कूटर, कार एवं अन्य वाहनों से निकलने वाले धुएँ को जाँच कराकर नियंत्रित रखना चाहिए। पटाखे सार्वजनिक स्थानों पर नहीं छुड़ाना चाहिए। उद्योगों के अपशिष्ट पदार्थों को नदियों व तालाबों में नहीं बहाना चाहिए।
  • कारखानों को शहर से दूर लगाना तथा इनकी चिमनियों को फिल्टर युक्त एवं ऊँचा रखना चाहिए।
18.

आप अपने दाँतों एवं नाखूनों की सफाई क्यों करते हैं?

Answer»

भोजन करने के बाद भोजन के अंश मुँह में रह जाते हैं। यदि हम भोजन करने के बाद तथा सुबह दाँतों की सफाई नहीं करेंगे, तो भोजन के अंश सड़ने से रोगाणु उत्पन्न होकर शरीर को रोगग्रस्त बना देंगें। नाखूनों की सफाई करने से उनमें भरी गन्दगी निकल जाती है और वह भोजन के साथ पेट में नहीं पहुँचती । अतः हमें अपने दाँतों तथा नाखूनों की सफाई ‘अच्छे ढंग से करनी चाहिए।

Previous Next