Saved Bookmarks
| 1. |
आज़ादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे ? क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए ? चर्चा कीजिए। |
|
Answer» आजादी से पूर्व भारत-निर्माण को लेकर पं. नेहरू ने अनेक सपने देखे थे। जैसे कि – देश से गरीबी दूर करना, युवा को रोजगार देना, किसानों को जमींदारों और महाजनों के शोषण से मुक्त कराना, कल – कारखानों का विकास एवं औद्योगिक क्रान्ति लाना, तकनीकी शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना, हरित क्रान्ति लाना, सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाना, सामाजिक समरसता बढ़ाना, साक्षरता अभियान चलाना आदि। पं. नेहरू के ये सपने आजादी के बाद पूर्णतः साकार नहीं हुए, राजनीतिक प्रपंच, भ्रष्टाचार, बढ़ती जनसंख्या, सीमित साधन, सरकारी अनिच्छा आदि कारणों से नेहरू के सपने पूर्ण रूप से साकार नहीं हुए। |
|