1.

भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं ?

Answer»

भारत के विकास को लेकर मैं कई सपने देखता हूँ। जैसे कि –
देश में सामाजिक समरसता बढ़े, जातिगत भेद-भाव खत्म हो, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से कोई वंचित न रहे। शिक्षा का इतना प्रचार-प्रसार हो कि कोई अशिक्षित न रहे। देश में गरीबी दूर हो, हर हाथो को काम मिले – कोई बेकार न रहे, औद्योगिक विकास हो, किसानों की हालत सुधरे, खेती का विकास हो, तकनीकी विकास हो, आपसी भाईचारा और शांति का माहौल स्थापित हो।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions