Saved Bookmarks
| 1. |
अंतरिक्ष संचार (space communication ) में रेडियो सिग्नल को किसी एक स्थान के ट्रांसमीटर ऐटेना से अंतरिक्ष (space) में भेजा जाता हैं । प्रेषित तरंगे पृथ्वी के क्षोभमंडल ( troposphere ) से होकर किसी दूसरे स्थान पर लगे अभिग्राही ऐंटेना व्दारा अंतर्रोधित ( intercept ) होती हैं । अंतरिक्ष संचार व्यवस्था में रेडियो संके सरल रैखिक पथ पर ट्रांसमीटर ऐंटेना से सीधे अभिग्राही ऐंटेना तक पहुँचाती हैं । स्पष्टतः अंतरिक्ष , संचार व्यवस्था पृथ्वी की वक्रता ( curvature) के कारण प्रतिबंधित (restricted) होती हैं । इस प्रकार के संचरण को दिष्ट तरंग संचरण ( direct wave propagation ) कहा जाता हैं । यदि ट्रांसमीटर के ऐंटेना की ऊँचाई h हो , तो उस स्थान से प्रसारण की अधिकतम दूरी d के लिए , d = `sqrt(2Rh)` , जहाँ पृथ्वी की त्रिज्या R हैं । स्पष्टतः , ट्रांसमीटर के ऐंटेना की ऊँचाई जितनी अधिक होगी , प्रसारण उतने ही अधिक क्षेत्र में पहुँचेगा ।यदि TV टावर की ऊँचाई 80 m हैं तथा किसी शहर में आबादी का माध्य - घनत्व 2000 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो , तो उपर्युक्त प्रश्न में कितनी आबादी तक प्रसारण पहुँचेगा ?A. 25 लाखB. 50 लाखC. 64 लाखD. 80 लाख |
| Answer» Correct Answer - C | |