1.

एक बिन्दु स्रोत से ध्वनि तरंग सभी दिशाओं में संचरित हो रही हैं । स्रोत स 4 व 9 मीटर दूरी पर - (a) तरंगो के आयामों का अनुपात क्या होगा ? (b) तरंगों की तीव्रताओं का अनुपात क्या होगा ?

Answer» किसी बिंदु स्रोत से दूरी (r) बढ़ने पर तरंग का आयाम `A prop 1/(r )`, तीव्रता `I prop 1/(r^(2))`
प्रश्नानुसार, `r_(1) = 4` मीटर, `r_(2) = 9` मीटर
यदि स्रोत से `r_(1)` व `r_(2)` दूरी पर तरंग के आयाम क्रमश: `A_(1)` व `A_(2)` तथा तीव्रता क्रमश: `I_(1)` व `I_(2)` हों तो
(a) आयामों का अनुपात
`(A_(1))/(A_(2)) = (r_(2))/(r_(1)) = 9/4`
(b) तीव्रताओं का अनुपात
`(I_(1))/(I_(2)) = ((r_(2))/(r_(1)))^(2) = (9/4)^(2) = (81)/(16)`


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions