Saved Bookmarks
| 1. |
एक गैलवेनोमीटर का प्रतिरोध `27 Omega` है। इससे होकर कुल धारा का `1/10`वाँ भाग गुजरना है। इसे शंट करने के लिए आवश्यकता तार की लम्बाई निकले जब तार की प्रतिरोधकता `48xx10^(-6)Omega m` तथा अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `0.2 mm^(2)` है। |
|
Answer» मान लिया की गैलवेनोमीटर से `I_(g)` धारा गुजराती है और गैलवेनोमीटर का प्रतिरोध `G omega` है तथा परिपथ से गुजरनेवाली मुख्य धारा I है। यदि शंट का प्रतिरोध S हो, तो `I_(g)=I (s)/(S+G)` यहाँ `I_(g)=1/10` तथा `G=27 Omega`. `:. I/10 =I (S)/(S+27 Omega)` या `S+27 Omega=10 S` या `S=3 Omega`. अब सूत्र `R=rho l/A` से, जहाँ R = तार का प्रतिरोध, `rho =` तार का विशिष्ट प्रतिरोध या प्रतिरोधकता, `l =` तार की लम्बाई तथा `A =` तार की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल है `:. l=(RA)/rho`. यहाँ `R=S=3 Omega, rho=48xx10^(-6) Omega m` तथा `A=0.2 mm^(2)=0.2xx10^(-6) m^(2)`. `:. l=(3 Omegaxx0.2xx10^(-6) m^(2))/(48xx10^(-6) Omega m)=0.0125 m=1.25 cm` अतः गैलवेनोमीटर को शंट करने की लिए तार की लम्बाई `1.25 cm` होनी चाहिए। |
|