1.

गृह-कार्य-व्यवस्था का क्या महत्त्व है?

Answer»

गृह-कार्य-व्यवस्था के महत्त्व को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है

⦁ इससे परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है।
⦁ पारिवारिक सदस्यों के मध्य कार्यों के विभाजन से उनकी कार्यक्षमता का उचित उपयोग होता है, श्रम का विभाजन होता है तथा सभी सदस्य सन्तोष का अनुभव करते हैं।
⦁ उपयुक्त कार्य-व्यवस्था के फलस्वरूप परिवार में आर्थिक सन्तुलन बना रहता है।
⦁ परिवार के सदस्यों के मध्य सद्भावना बनी रहती है।
⦁ रहन-सहन का स्तर सुधरता है तथा परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions