1.

इलेक्ट्रॉन के विशिष्ट आवेश ( specific charge ) , अर्थात् अनुपात , आवेश/द्रव्यमान `((e)/(m))` के निर्धारण के लिए सर जे0 जे0 थॉमसन व्दारा किए गए प्रयोग की व्यवस्था का आधुनिक प्रतिरुप चित्र में प्रदर्शित हैं । तप्त फिलामेंट F व्दारा उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों को विभवांतर V के अधीन त्वरित किया जाता हैं । सरल रेखा में गतिशील इलेक्ट्रॉनपुंज पर्दे C में बने संकीर्ण छिद्र से होकर बाहर निकलने के बाद एक ऐसे क्षेत्र से होकर गुजरता हैं जहाँ इलेक्ट्रॉन की संचरण दिशा के लंबवत परस्पर लंबवत दिशाओं में चुंबकीय क्षेत्र `vec(B)` तथा विद्युत क्षेत्र `vec(E)` दोनों वर्तमान हैं । इसके बाद इलेक्ट्रॉनपुंज बिना क्षेत्र वाले स्थान से होकर प्रतिदीप्ति परदे (fluorescent screen) S पर आघात कर दीप्ति उत्पन्न करता हैं । इलक्ट्रॉन के गमन वाला पूरा क्षेत्र निर्वातित ( evacuated) रहता हैं । सर्वप्रथम `vec(E)` तथा `vec(B)` क्षेत्रों की अनुपस्थिति में पर्दे S पर अविक्षेपित (undeflected) इलेक्ट्रॉन व्दारा उत्पन्न प्रदीप्त - बिंदु की स्थिति नोट की जाती हैं । फिर , विद्युत - क्षेत्र `vec(E)` की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉन - पुंज का पर्दे पर विक्षेप `d_(1)` नोट किया जाता हैं । इसके बाद चुंबकीय क्षेत्र `vec(B)` की प्रबलता को समंजित कर दीप्ति - बिंदु को पुनः प्रारंभिक अविक्षेपित स्थिति में लाया जाता हैं । इस अवस्था में विद्युतीय बल `F_(e)` तथा चुंबकीय बल `F_(B)` एक - दूसरे को निष्फल कर देते हैं , अर्थात् `e_(E) = ev_(B)`. प्राप्त प्रेक्षणों से इलेक्ट्रॉन का विशिष्ट द्रव्यमान `(e)/(m)` निर्धारित किया जाता हैं । थॉमसन की प्रायोगिक व्यवस्था में टयूब को निर्वातित करने की आवश्यकता क्यो हुई ?थॉमसन की प्रायोगिक व्यवस्था में टयूब को निर्वातित करने की आवश्यकता क्यों हुई ?A. निर्वात में इलक्ट्रॉन के अधिक वेग से गतिशील होने के कारण पर्दे पर विक्षेप कम होगा ।B. विदयुत - चुंबकीय तरंगे केवल निर्वात में गमन करती हैंC. इलेक्ट्रॉन व्दारा हवा के अणुओं से टक्कर के क्रम में प्रकीर्णन (scattering) के कारण पर्दे पर तीक्ष्ण फोकस नहीं हो पाता ।D. प्रयोग को हवा की उपस्थिति में (निर्वात उत्पन्न किए बिना ) भी किया जा सकता था ।

Answer» Correct Answer - C


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions