1.

निर्वाह और व्यापारिक कृषि में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer»

निर्वाह कृषि- निर्वाह कृषि छोटे पैमाने पर की जाती है। इसमें किसान अपनी आवश्यकतानुसार अपने गुज़ारे के लिए फ़सलें उगाता है। वह इन्हें बेच नहीं पाता क्योंकि उसके पास फ़ालतू फ़सल बचती ही नहीं है। यदि वह थोड़ी बहुत फसल बेच भी लेता है तो वह उन पैसों से अपनी छोटी-छोटी ज़रूरतों के लिए घर का सामान खरीद लेता है।

व्यापारिक कृषि- इस प्रकार की कृषि बड़े पैमाने पर की जाती है। इसमें किसान मशीनों तथा अन्य साधनों का भरपूर प्रयोग करते हैं। उपजों को बाज़ार में बेचने के लिए उगाया जाता है ताकि नकद धन कमाया जा सके। संसार के अधिक क्षेत्रफल वाले देशों में, जहां किसानों के पास बड़ी-बड़ी ज़मीनें हैं, प्रायः इसी प्रकार की कृषि की जाती है। संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा अपनी व्यापारिक कृषि के लिए जाने जाते हैं। अब भारत में भी व्यापारिक कृषि का प्रचलन बढ़ रहा है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions