1.

संकलित दोहों में कबीर दास जी ने गुरु के किन-कन उपकारों का स्मरण किया है? स्पष्ट कीजिए।

Answer»

कबीर ने इन दोहों में गुरु के अनेक उपकारों को गिनाया है। सद्गुरु सर्वसमर्थ होता है। वह सदैव शिष्य की हित कामना किया करता है। गुरु ने कबीर को ज्ञान का प्रकाश प्रदान किया है। इसी प्रकाश के सहारे वह ईश्वर प्राप्ति के पथ पर चलने में समर्थ हुए। हैं। गुरु कृपा से ही कबीर सांसारिक अंधविश्वासों से मुक्त हुए हैं। गुरु ने ही कबीर को भवसागर में डूबने से बचाया है। इस प्रकार कबीर ने स्वीकार किया है कि उन पर गुरु के अनंत उपकार हैं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions