This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है ? चर्चा कर लिखिए। |
|
Answer» वर्तमान समय में किसानों की स्थिति पूर्ण रूपेण से नहीं बदली हैं, मगर पहले कि तुलना में बहुत कुछ बदलाव आया हैं। ‘जोते उसकी जमीन’ जैसे कानून की वजह से किसान अपने खेतों के मालिक बने हैं। उन्हें किसी को लगान नहीं देना पड़ता। बीज खरीद के लिये सरकारी सहायता मिलती है। अतिवृष्टि या अनावृष्टि के समय सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा मिलता हैं। फसलों की खरीदी के लिये सरकार न्यूनतम मूल्य घोषित करती है, बुआई से कटाई तक के सारे साधनों – श्रेष्ठ बीज, खाद, कीटनाशक दवाईयाँ, बीजली, ट्रेक्टर एवं अन्य साधनों पर सरकार बड़ी मात्रा में सबसिडी देती है, कभी-कभी ऋण माफ कर देती है। किसान आज खेती के साथ-साथ कुटीर उद्योग, पशुपालन, मत्स्य उद्योग, दुध उत्पादन जैसे कार्य भी करता है। किन्तु किसानों की खुशहाली के लिये अब भी बहुत कुछ करना बाकी है। |
|
| 2. |
लेखक किसानों को हिंदुस्तान की एकता बताना जरूरी समझता है, क्यों ? |
|
Answer» लेखक किसानों को हिंदुस्तान की एकता बताना जरूरी सनाता है क्योंकि लेखक का मानना है कि अधिकांश किसान गाँव में रहते हैं और गाँव के लोगों की सोच सीमित होती है। वे हिंदुस्तान का सही अर्थ नहीं समझते थे। इसलिए पं. नेहरू उन्हें अखंड भारत की परिभाषा सरल शब्दों में समझाते थे। वे उन्हें यह भी बताते थे कि इस देश के सारे किसान एक-सी समस्या से जूझ रहें हैं, भारतमाता का तात्पर्य इस देश की करोड़-करोड़ जनता। |
|
| 3. |
किसान सामान्यत: भारत माता का क्या अर्थ लेते थे ? |
|
Answer» किसान सामान्यतः ‘भारत माता’ का अर्थ – धरती से लेते थे। नेहरू जी ने उन्हें समझाया कि उनके गाँव, जिले, नदियों, पहाड़, जंगल, खेत, करोड़ों भारतीय सभी भारतमाता है। |
|
| 4. |
ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लेखक के भाषणों का विषय भिन्न रहता था। क्यों ? |
|
Answer» लेखक कांग्रेस के सक्रिय नेता थे। वे देशभर में घूमा करते थे, जगह-जगह पर अपने भाषण देते थे। वे गाँवों में अलग प्रकार का भाषण देते थे। शहरी इलाके में उनके भाषणों का विषय अलग होता था। उनका मानना था कि शहरी एवं ग्रामीणजनों की समस्यायें भिन्न हैं। शिक्षा और समझदारी का दायरा भी दोनों का भिन्न हैं, अतः उनके भाषणों का विषय भी भिन्न रहता था। शहर में लोग अधिक पढ़े-लिखे और समझदार होते थे। इसलिए वहाँ लेखक अपने भाषणों में विकास या स्वतंत्रता जैसी बाते करते थे। ग्रामीण इलाके में पं. नेहरू उन्हें विदेशों के उदाहरण देते उन्हें भारत माता का अर्थ बतलाते, देश की एकता एवं अखंडता की बातें करते तथा उन्हें यह भी समझाने का प्रयास करते कि आप इस देश का ही एक हिस्सा है, आपसे ही हिन्दुस्तान बना है। |
|
| 5. |
‘भारत माता’ पाठ का केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» प्रस्तुत पाठ पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखित ‘हिन्दुस्तान की कहानी’ का पाँचवाँ अध्याय है। प्रस्तुत पाठ में पं. नेहरू ने बताया है कि भारतवर्ष एक विशाल देश है, जो अनेक प्रांतों में बँटा होकर भी एक है। ‘अनेकता में एकता’ भारत की विशेषता है। सभी प्रांत के लोग आपस में भावनात्मक एकता से जुड़े हुए हैं। लेखक ने अपने देश-विदेश के दौरों का हवाला देकर कई महत्त्वपूर्ण बातें कही है। जिसमें भारत माता’ और ‘भारत माता की जय’ का सार्थक, सटीक और सचोट अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा है, कि ‘भारत माता’ का अर्थ है इस देश के करोड़ों लोग और भारत माता की जय का अर्थ है – इस देश के करोड़ों – करोड़ लोगों की जय। लेखक की सारगर्भित – शैली एवं विराट राष्ट्रप्रेम सहज ही प्रेरित – प्रोत्साहित करते हैं। |
|
| 6. |
लेखक के विचारों में ‘भारत माता की जय’ का आशय स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» “भारत माता की जय’ का सार्थक, सटीक और सचोट अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा है कि ‘भारत माता’ का अर्थ है इस देश के करोड़ों लोग और ‘भारत माता की जय’ का अर्थ है इस देश के करोड़ों-करोड़ लोगों की जय। लेखक की सारगर्भित शैली एवं विराट राष्ट्रप्रेम सहज ही प्रेरित-प्रोत्साहित करते हैं। |
|
| 7. |
आपकी दृष्टि में भारतमाता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है ? बताइए। |
|
Answer» मेरी दृष्टि में भारतमाता और हिन्दुस्तान की संकल्पना एक-सी है। भारतमाता और हिन्दुस्तान अर्थात् भारत कि भौगोलिक सीमा – उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक फैला हुआ भारत वर्ष कि जिसमें उसके नदी-नालें, पर्वत-पठार, खेत-खलिहान, वन-उपवन, सभ्यता-संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान, वेश-भूषा तथा यहाँ के करोड़ों करोड़ निवासी ही सही मायने में भारत वर्ष है, हिन्दुस्तान है ! |
|
| 8. |
भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं ? |
|
Answer» भारत के विकास को लेकर मैं कई सपने देखता हूँ। जैसे कि – |
|
| 9. |
नेहरू जी भारत की चर्चा कब और किससे करते थे ? |
|
Answer» भारत की चर्चा नेहरू जी आजादी से पूर्व बड़े-बड़े सभा सम्मेलनों में जाने पर किसानों की सभा में करते थे। वे किसानों से भारत के बारे में बतलाते हुए कहते हैं कि हिन्दुस्तान का नाम भारत इस देश के संस्थापक भरत के नाम से निकला हुआ है। भारत शब्द संस्कृत भाषा का है। यह देश अनेक प्रांतों में बँटा होकर भी एक है। ऐसे अखंड भारत को अंग्रेजों की चुंगल से छुड़ाने के लिए उन्हें प्रेरित करते थे। |
|
| 10. |
आज़ादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे ? क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए ? चर्चा कीजिए। |
|
Answer» आजादी से पूर्व भारत-निर्माण को लेकर पं. नेहरू ने अनेक सपने देखे थे। जैसे कि – देश से गरीबी दूर करना, युवा को रोजगार देना, किसानों को जमींदारों और महाजनों के शोषण से मुक्त कराना, कल – कारखानों का विकास एवं औद्योगिक क्रान्ति लाना, तकनीकी शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना, हरित क्रान्ति लाना, सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाना, सामाजिक समरसता बढ़ाना, साक्षरता अभियान चलाना आदि। पं. नेहरू के ये सपने आजादी के बाद पूर्णतः साकार नहीं हुए, राजनीतिक प्रपंच, भ्रष्टाचार, बढ़ती जनसंख्या, सीमित साधन, सरकारी अनिच्छा आदि कारणों से नेहरू के सपने पूर्ण रूप से साकार नहीं हुए। |
|
| 11. |
नेहरू के पिता पेशे से क्या थे ? |
|
Answer» नेहरू के पिता पेशे से इलाहाबाद के बहुत बड़े वकील थे। |
|
| 12. |
नेहरू अपनी बातचीत में किन-किन देशों के कशमकशों का जिक्र करते थे ? |
|
Answer» नेहरू अपनी बातचीत में चीन, स्पेन, अबीसिनिया, मध्य यूरोप, मिस्र और पश्चिमी एशिया में होनेवाले कशमकशों का जिक्र करते थे। |
|
| 13. |
जवाहरलाल नेहरू का विवाह कब और किसके साथ हुआ था ? |
|
Answer» जवाहरलाल नेहरू का विवाह ई. सन् 1916 में श्रीमती कमलादेवी के साथ हुआ था। |
|
| 14. |
नेहरू जी ………….. पक्ष में शामिल होकर उनके महान और प्रमुख नेता बने।(A) बहुजन समाजवादी पार्टी(B) आम आदमी पार्टी(C) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(D) भाजपा |
|
Answer» सही विकल्प है (C) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
|
| 15. |
नेहरू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वशांति और ………….. के सिद्धांतों का प्रचार किया।(A) सत्य(B) अहिंसा(C) पंचशील(D) गांधी |
|
Answer» सही विकल्प है (C) पंचशील |
|
| 16. |
जवाहरलाल नेहरू जी को बच्चे …………. कहकर बुलाते थे।(A) नेहरू गुरुजी(B) नेहरू मास्टरजी(C) नेहरू चाचाजी(D) नेहरू मुंशीजी |
|
Answer» सही विकल्प है (C) चाचा नेहरू |
|
| 17. |
जवाहरलाल नेहरू की पत्नी का नाम …………. था।(A) सुसमा(B) कमला(C) पूनम(D) सोनम |
|
Answer» सही विकल्प है (B) कमलादेवी |
|
| 18. |
जवाहरलाल नेहरू की माता का नाम ………… था।(A) स्वरूपरानी(B) कस्तुरबा(C) विमलादेवी(D) विजयीदेवी |
|
Answer» सही विकल्प है (A) स्वरूपरानी |
|