Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पाने वाले एकमात्र भारतीय कौन है? उन्हें किस वर्ष तथा किस अविष्कार के लिये यह पुरस्कार मिला?

Answer» सीo वीo रमन, अणुओ द्वारा प्रकाश का अप्रत्यास्थ प्रकीर्णन।
2.

'भौतिकी के समीकरणों में सुंदरता होना उनका प्रयोगो के साथ सहमत होने की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्व है।' यह मत महान ब्रिटिश वैज्ञानिक पीo एo एमo डीरेक का था। इस दृष्टिकोण की समीक्षा कीजिये। इस पुस्तक में ऐसे संबंधो तथा समीकरणों को खोजिये, जो आपको सुंदर लगते है।

Answer» पीo एo एमo डीरेक का उपरोक्त कथन सत्य है। भौतिकी की समीकरणों सरल, छोटी तथा तथ्यों को पूर्णत: स्पष्ट करने वाली होनी चाहिए। उदाहरणार्थ- आइंस्टीन की द्रव्यमान -ऊर्जा तुलिता समीकरण `E = mc^(2)` एक सुंदर समीकरण है। इसी प्रकार, बल के लिए `f = ma` भी एक सुन्दर समीकरण है तथा भौतिकी की कुछ अन्य नवीन शाखाओ के लिए परन्तु सापेक्षिता सिद्धांत के विषय में यह सत्य नहीं है, क्योकि न तो वे सरल है और न ही सुंदर है।
3.

दो शताब्दियों से भी अधिक समय पूर्व इंग्लैंड तथा पश्चिमी यूरोप में जो औधोगिक क्रांति हुई थी, उसकी चिंगारी का कारण कुछ प्रमुख वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक उपलब्धियाँ थी। ये उपलब्धियाँ क्या थी?

Answer» दो शताब्दियों से भी पूर्व इंग्लैंड तथा पश्चिमी यूरोप में हुई औद्योगिक क्रांति का कारण कुछ प्रमुख वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक उपलब्धियाँ थी, जिनमे से कुछ निम्न प्रकार है-
(i) भाप-इंजन का अविष्कार
(ii) धागा बुनने वाली खड्डियों का अविष्कार
(iii) सेफ्टी लैम्प की खोज
(iv) कॉटन गईं की खोज
(v) विद्युत की खोज
4.

जापान के एक विशेष समुद्र तटीय क्षेत्र में पाये जाने वाले केकड़े के कवचो (खोल) में से अधिकांश समुरई के अनुश्रुत चेहरे से मिलते-जुलते प्रतीत होते है। नीचे इस प्रेक्षित तथ्य की दो व्याख्याएँ दी गए है। इनमे से आपको कौन-सा वैज्ञानिक स्पष्टीकरण लगता है? (i) कई शताब्दियों पूर्व किसी भयानक समुद्री दुर्घटना में एक युवा समुरई दुब गया। उसकी बहादुरी के लिए श्रधांजलि के रूप में प्रकृति ने अबोधगम्य ढंगो द्वारा उसके चेहरे को केकड़े के कवचो पर अंकित करके उसे उस क्षेत्र में अमर बना दिया। (ii) समुद्री दुर्घटना के पश्चात उस क्षेत्र के मछुआरे अपने मृत नेता के सम्मान में सदर्भावना प्रदर्शन के लिए, उस हर केकड़े के कवच को जिसकी आकृति आयोगवश समुरई से मिलती-जुलती प्रतीत होती थी, उसे वापस समुद्र में फ़ेंक देते आकृतियाँ अधिक समय तक विधमान रही और इसीलिए कालांतर में इसी आकृति का अनुवंशात: जनन हुआ। यह कृत्रिम वरण द्वारा विकास का एक उदाहरण है।

Answer» व्याख्या (ii) प्रेक्षित तथ्य का वैज्ञानिक स्वीकरण है।
5.

भौतिक विज्ञान में हम वस्तुओ के किस गुन के बारे में अध्ययन करते है -A. रासायनिकB. भौतिकC. जैविकD. महत्वपूर्ण

Answer» Correct Answer - B
6.

एक पुस्तक एक मेज पर रखी है- (i) मेज द्वारा पुस्तक पर आरोपित गुरुत्वाकर्षण एवं विद्युत्-चुंबकीय बल में से कौन-सा बल अधिक प्रबल है? (ii) यदि पुस्तक मेज से थोड़ा ऊपर हवा में हो, तब?

Answer» (i) विद्युत-चुंबकीय बल (ii) गुरुत्वाकर्षण बल।
7.

वह बल जो आकर्षण तथा प्रतिकर्षण दोनों प्रकृति का हो सकता है, है :A. गुरुत्वाकर्षण बलB. प्रबल नाभिकीय बलC. दुर्बल नाभिकीय बलD. विद्युतचुम्बकीया बल

Answer» Correct Answer - D
8.

वह प्रतिकर्षण बल जो बहुत लम्बी दूरी तक प्रभावी रहता है-A. गुरुत्वाकर्षण बलB. विद्युत चुंबकीय बलC. नाभिकीय बलD. क्षीण नाभिकीय बल

Answer» Correct Answer - B
9.

यधपि भारत में स्त्री तथा पुरुषो को समान अधिकार प्राप्त है, फिर भी बहुत-से लोग महिलाओ की स्वाभविक प्रकृति, क्षमता, बुद्धिमत्ता के बारे में अवैज्ञानिक विचार रखते है तथा व्यवहार में उन्हें गौण महत्त्व तथा भूमिका देते है। वैज्ञानिक तर्को तथा विज्ञानं एवं अन्य क्षत्रो में महान महिलाओ का उदाहरण देकर इन विचारो को धराशायी करिये, तथा अपने को स्वय, तथा दुसरो को भी समझाइए कि समान अवसर दिये जाने पर महिलाएँ पुरुषो के समकक्ष होती है।

Answer» स्त्री एवं पुरुषो में सही एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमताओं में, कठिन मेगनत करने में तथा बुद्धि के आधार पर कोई अंतर नहीं है। मानव मस्तिष्क का विकास उसके जन्म से पूर्व माता को भोजन में प्राप्त खनिजों एवं विटामिनो तथा जन्म के बाद उसको भोजन से प्राप्त खनिजों एवं विटामिनो पर निर्भर करता है न कि उसके लिंग पर। वह उपलब्धि जो एक पुरुष प्राप्त कर सकता है, उसे एक स्त्री भी प्राप्त कर सकती है। जीवन के हर क्षेत्र में स्त्रियों ने स्वयं को सिद्ध किया है। मैडम क्यूरी एक भौतिकविद थी। जिन्होंने नॉबेल पुरस्कार प्राप्त किया। मदर टैरेसा एक महान संत थी, कल्पना चावला एक खगोलशारत्री थी। उसके अतिरिक्त श्रीमति इंदिरा गाँधी, मार्गेट थेचर, लता मंगेशकर आदि ऐसे नाम है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। अत: स्त्रियों को भी पुरुषो के समकक्ष अवसर दिये जाने चाहिएँ।
10.

प्रकृति में मौजूद सभी चार बालों में से कौस सा बल सर्वाधिक दुर्बल है -A. a. नाभिकीय बलB. b. दुर्बल नाभिकीय बलC. c. गुरुत्वाकर्षण बलD. d. विद्युत चुम्बकीय बल

Answer» Correct Answer - C
11.

सूक्ष्म कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भौतिकी के दो उपविषयों के नाम लिखिये।

Answer» परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी
12.

टेलीफोन का अविष्कार किस वैज्ञानिक ने किया?

Answer» Correct Answer - ग्रैहम बेल।
13.

निम्न भौतिकविदों का प्रमुख आवश्कर लिखिये- (i) न्यूटन (ii) हाइगेन्स (iii) मैक्सवेल (iv) प्लान्क (v) दी-ब्रोगली (vi) हाइजेनबर्ग।

Answer» (i) गुरुत्वाकर्षण का नियम (ii) प्रकाश का तरंग सिद्धांत (iii) विषयुक्त-चुंबकत्व के सिद्धांत (iv) क्वांटम सिद्धांत (v) द्रव्य की तरंग प्रकृति (vi) अनिश्चितता का सिद्धांत।
14.

ट्रांजिस्टर का अविष्कारक है :A. मारकोनीB. मोजलेC. जेo बारडीनD. इनमे से कोई नहीं।

Answer» Correct Answer - C
15.

द्रव्यमान-ऊर्जा की तुल्यता किस वैज्ञानिक ने स्थापित की?A. जूलB. न्यूटनC. आइन्स्टीनD. फैराडे।

Answer» Correct Answer - C
16.

भाप इंजन किस सिद्धांत पर कार्य करता है?A. प्रकाश विद्युत प्रभावB. न्यूटन के गति के नियमC. उष्मागतिकी का सिद्धांतD. अपेक्षिकता का सिद्धांत

Answer» Correct Answer - C
17.

मैक्सवेल का नाम किस वैज्ञानिक सिद्धांत से सम्बन्ध है ?

Answer» विधुतचुम्बकीय सिद्धांत
18.

विशिष्ट सापेक्षता का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?A. प्लान्कB. हाइजेनबर्गC. न्यूटनD. आइंसटीन

Answer» Correct Answer - D
19.

यधपि अब भारत में विज्ञानं तथा प्रौद्योगिकी का विस्तृत आधार है तथा यह तीव्रता से फैल भी रहा है। परन्तु फिर भी ऐसे विज्ञानं के क्षेत्र में विश्व नेता बनने की अपनी क्षमता को कार्यान्वित करने में काफी दुरी तय करनी है। ऐसे कुछ महत्वपूर्ण कारक लिखिए जो आपके विचार से भारत में विज्ञानं के विकास में बाधक रहे है?

Answer» भारत में विज्ञानं के प्रसार में रुकावट पैदा करने वाले कुछ मुख्य कारक निम्न प्रकार है-
(i) गरीबी, जिसका मुख्य कारक मूलभूत सुविधाओं एवं साधनो की कमी है।
(ii) विज्ञानं शिक्षा का खराब प्रबंधन।
(iii) वैज्ञानिक योजनाओ की कमी।
(iv) प्रतिभा पलायन।
(v) वैज्ञानिको तथा व्यापारियों के बीच सामजस्य की कमी।
20.

'प्रत्येक महान भौतिक सिद्धांत अप-सिद्धांत से आरम्भ होकर गर्म-सिद्धांत के रूप में समाप्त होता है।' इस तीक्ष्ण टिप्पणी की वैधता के लिए विज्ञात के इतिहास से कुछ उदाहरण लिखिए।

Answer» किसी स्थापित सिद्धांत के विरुद्ध कुछ नया विचार अथवा विकल्प अप-सिद्धांत कहलाता है जबकि पूर्णत: स्थापित सिद्धांत को धर्म-सिद्धांत कहते है। यह पूर्णत: सत्य है कि प्रत्येक महान सिद्धांत का प्रारम्भ एक अप-सिद्धांत से होता है तथा अन्त एक धर्म-सिद्धांत पर होता है। इस विषय में कुछ उदाहरण नीचे दिये गये है-
(i) पोलमी के भूकेंद्री सिद्धांत के अनुसार, पृथ्वी स्थिर है तथा अन्य सभी आकाशीय पिंड, जैसे- सूर्य, तारे तथा अन्य ग्रह उसके चारो ओर परिक्रमण करते है। बाद में इटली के वैज्ञानिक गैलीलियो ने सूर्य केन्द्री सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार, सूर्य स्थिर है तथा पृथ्वी व अन्य ग्रह उसके चारो ओर परिक्रमण करते है। उस समय यह सिद्धांत एक अप-सिद्धांत था परन्तु बाद में न्यूटन तथा केप्लर के इस सिद्धांत को सहमति प्रदान करने पर यह धर्म-सिद्धांत में परिवर्तित हो गया।
(ii) न्यूटन के कणिका सिद्धांत के अनुसार, प्रकाश अत्यंत सूक्ष्म कणिकाओं से मिलकर बना है। प्रारम्भ में यह एक अप-सिद्धांत था, परन्तु अन्त में यह मैक्स प्लान्क के क्वांटम सिद्धांत के रूप में एक धर्म-सिद्धांत में परिणित हुआ।
21.

'सम्भव की कला ही राजनीती है'। इसी प्रकार 'समाधन की कला ही विज्ञानं है'। विज्ञानं की प्रकृति तथा व्यवहार पर इस सुंदर सकती की व्याख्या कीजिए।

Answer» सम्भव की कला ही राजनीती है। चुनाव में जितने के लिए किसी भी प्रकार के आश्वासन (अथवा प्रलोभन) दे देते है, चाहे वे स्वयं भी उनके बारे में आश्वस्त न हो। प्रकृति में घटित होने वाली अनेक घटनाओ की व्याख्या कुछ मुलभुत नियमो के आधार पर की जा सकती है। इस प्रकार व्यापक रूप से घटित होने वाली अनेक घटनाओ में एकरूपता होती है। इस प्रकार विज्ञानं समाधान की कला है।
22.

विज्ञानं की पाठ्य पुस्तके आपके मन में यह गलत धारणा उत्पन्न कर सकती है कि विज्ञानं पढ़ना शुष्क तथा अत्यंत गंभीर है एवं वैज्ञानिक भुलक्क़ड, अंतर्मुखी, कभी न हँसने वाले अथवा खीसे निकलने वाले व्यक्ति होते है। विज्ञानं तथा वैज्ञानिको को यह चित्रण पूर्णत: आधारहीन है। अन्य समुदाय के मनुष्यो की भाँति वैज्ञानिक भी विनोदी होते है तथा बहुत-से वैज्ञानिको ने तो अपने वैज्ञानिक भी विनोदी होते है तथा बहुत-से वैज्ञानिको ने तो अपने वैज्ञानिक कार्यो को गंभीरता से पूरा करते हुए अत्यंत विनोदी प्रकृति तथा साहसिक कार्य करके अपना जीवन व्यतीत किया है। गेमों तथा फाइनमैन इसी शैली के दो भौतिक विज्ञानी है।

Answer» यह सत्य है, कि वैज्ञानिक भी अन्य समुदायों के मनुष्यो की भाँति विनोदी होते है। गैमो तथा फाइनमैन इसी शैली के दो भौतिक विज्ञानी थे। कुछ अन्य वैज्ञानिक जिन्हे भी इसी श्रेणी में रखा जा सकता है। वे है-सीo वीo रमन, आइंस्टीन, बोहर, पूर्व भारतीय राष्ट्रपति एo पीo जेo अब्दुल कलम आदि।
23.

विज्ञानं की प्रकृति में संबंधित कुछ अत्यंत पारंगत पृकथन आज एक के महानतम वैज्ञानिको में से एक अल्बर्ट आइंटाइन द्वारा प्रदान किये गये है। आपके विचार से आइंटाइन का उस समय क्या तातपर्य था, जब उन्होंने खा तथा कि 'संसार के बारे में सबसे अधिक अबोधगम्य विषय यह है कि यह बोधगम्य है' ?

Answer» हमारे चारो ओर का भौतिक जगत अनेक अद्भुत घटनाओ से भरा हुआ है। ये घटनाएँ एक सामान्य मनुष्य की समझ से बाहर है। अत: यह संसार उसके लिए अबोधगम्य है। जब इन घटनाओ का अध्ययन एंव विश्लेषण विशेषज्ञो द्वारा किया जाता है, तब हमे ज्ञात होता है। कि इन घटनाओ, चाहे वे परमाण्विक हो या खगोलीय, की व्याख्या कुछ मुलभुत नियमो के द्वारा की जा सकती है। जिसके कारण अब यह संसार बोधगम्य प्रतीत होता है। यही आइंस्टीन के उपरोक्त विचार का तातपर्य था।
24.

निम्नलिखित वैज्ञानिको के नाम उसकी खोजो के साथ सुमेलित (match) कीजिए : (a)बोहर...... अनिश्चित सिद्धान्त(b) आइंस्टाइन.......प्रत्यास्थता(c) हैजनबर्ग.........प्रकाश वैधुत प्रभाव की व्याख्या(d)थॉमस यंग......हाइड्रोजन परमाणु का क्वाण्टम मॉडल(e)ओरेस्टेट.....बेतार टेलीग्राफी(f)मारकोनी......विधुत धारा का चुम्बकीय प्रभाव

Answer» `{:((a),"बोहर", "हाइड्रोजन परमाणु का क्वाण्टम मॉडल"),((b),"आइंस्टाइन", "प्रकाश वैधुत प्रभाव की व्याख्या"),((c),"हैजनबर्ग", "अनिश्चित सिद्धान्त"),((d),"थॉमस यंग", "प्रत्यास्थता"),((e),"ओरेस्टेट" ,"विधुत धारा का चुम्बकीय प्रभाव"),((f),"मारकोनी" ,"बेतार टेलीग्राफी"):}`
25.

नाभिक में धनावेशित प्रोटॉन किस मूल बल से कारण एक साथ बंधे रहते है?

Answer» प्रबल नाभिकीय बल द्वारा।
26.

चारो मूल बलोकी आपेक्षिक प्रबलता बताइय।

Answer» प्रबल नाभिकीय बल : विधुतचुम्बकीय बल : क्षीण नाभिकीय बल : गुरुत्वीय बल
`1:10^(-2):10^(-13):10^(-38)`
27.

कौन-से मूल बल दीर्घ परासी है?

Answer» गुरुत्वाकर्षण बल, विद्युत-चुंबकीय बल।
Previous Next