This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
मालिक का समाज में क्या स्थान है ?(A) एजेन्ट(B) ट्रस्टी(C) नौकर(D) सेल्समेन |
|
Answer» सही विकल्प है (B) ट्रस्टी |
|
| 2. |
इकाई को वस्तुबाजार की स्पर्धा में टिके रहने के लिए वस्तु की कीमत कैसे निश्चित करनी चाहिए ?(A) परिवर्तनशील(B) अधिक(C) कम(D) स्पर्धात्मक |
|
Answer» सही विकल्प है (D) स्पर्धात्मक |
|
| 3. |
धंधाकीय इकाईयों के द्वारा अपने ग्राहकों को कैसी गुणवत्तावाली वस्तु देनी चाहिए ?(A) सामान्य(B) उच्च(C) मध्यम(D) खराब |
|
Answer» सही विकल्प है (B) उच्च |
|
| 4. |
कर्मचारियों के मन में असंतोष कब उत्पन्न होता है ? |
|
Answer» यदि कर्मचारी को उनके कार्य के बदले में योग्य प्रमाण में प्रतिफल अथवा वेतन न मिलता हो तब कर्मचारी के मन में असंतोष उत्पन्न होता है । |
|
| 5. |
संपत्ति का अर्थ लिखो । |
|
Answer» बाह्य उपयोगी, विनिमय पात्र और कमीवाली वस्तु अर्थात् संपत्ति । |
|
| 6. |
धंधाकीय नीतिमत्ता अर्थात् क्या ? |
|
Answer» धंधाकीय नीतिमत्ता अर्थात् धंधाकीय इकाई में इस प्रकार के नैतिक मूल्यों का उपयोग करना कि जिससे इकाई की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो तथा सम्बन्धों का विकास हो । नैतिक मूल्यों में भ्रष्टाचार न करना, शोषण न करना, शुद्ध वस्तु का उत्पादन एवं वितरण करना इत्यादि । |
|
| 7. |
कर्मचारियों श्रमिक संगठन की रचना किसलिए करते है ? |
|
Answer» कर्मचारी अपने प्रश्नों की प्रस्तुति संचालकों के समक्ष प्रस्तुत कर सकें इसके लिए श्रमिक संगठन की रचना की जाती है । |
|
| 8. |
किसका स्थानांतरण नहीं हो सकता है ?(A) संपत्ति(B) विचारों(C) जमीन(D) पूँजी |
|
Answer» सही विकल्प है (C) जमीन |
|
| 9. |
व्यक्तिगत निर्देशन से आप क्या समझते हैं ? |
|
Answer» हर एक व्यक्ति का जीवन अनेक व्यक्तिगत समस्याओं से भरा होता है, ये समस्याएँ परिवार सम्बन्धी, मित्र सम्बन्धी, समायोजन सम्बन्धी, स्वास्थ्य सम्बन्धी, मानसिक ग्रन्थियों सम्बन्धी या यौन सम्बन्धी हो सकती हैं। ऐसी व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण तथा व्यक्तिगत जीवन में समायोजन बनाये रखने के लिए दिये जाने वाले निर्देशन को व्यक्तिगत निर्देशन कहते हैं। |
|
| 10. |
मानसिक आवश्यकताएँ किससे संतुष्ट होती है ?(A) वस्तु(B) साधन(C) सेवा(D) भौतिक वस्तु |
|
Answer» सही विकल्प है (C) सेवा |
|
| 11. |
धन्धे की आचारसंहिता का अमल(A) कम्पनी कानून के अनुसार(B) साझेदारी कानून के अनुसार(C) स्वैच्छिक रूप से(D) सहकारी समिति के कानून अनुसार |
|
Answer» सही विकल्प है (C) स्वैच्छिक रूप से |
|
| 12. |
स्थानांतरण कितने समय के लिए होता है ?(A) अल्पकालीन(B) दीर्घकालीन(C) मध्यमकालीन(D) अंशत:कालीन |
|
Answer» सही विकल्प है (B) दीर्घकालीन |
|
| 13. |
मानव जीवन के लिए वस्तु कितनी उपयोगी है, यह बात वस्तु का कौन-सा मूल्य दर्शाती है ?(A) विनिमय मूल्य(B) उपयोगिता मूल्य(C) उपयोग मूल्य(D) आंतरिक मूल्य |
|
Answer» सही विकल्प है (B) उपयोगिता मूल्य |
|
| 14. |
वस्तु या सेवा के बदले में चुकायी जानेवाली मुद्राकीय इकाई का प्रमाण अर्थात् ……………………….(A) मूल्य(B) विनिमय(C) कीमत(D) संपत्ति |
|
Answer» सही विकल्प है (C) कीमत |
|
| 15. |
संपत्ति निम्नलिखित विकल्प में से कौन-सा लक्षण नहीं रखती है ?(A) उपयोगिता गुण रखती है ।(B) उसकी कमी होनी चाहिए ।(C) बाह्यरूप रखते हैं ।(D) विनिमयपात्रता नहीं होनी चाहिए । |
|
Answer» सही विकल्प है (D) विनिमयपात्रता नहीं होनी चाहिए । |
|
| 16. |
मालिक अधिक लाभ प्राप्त करने का प्रयत्न करें तब –(A) अतिरिक्त वेतन देना होगा(B) नीतिमत्ता का भंग(C) अधिक विज्ञापन देना होगा(D) अधिक पूँजी चाहिए |
|
Answer» सही विकल्प है (B) नीतिमत्ता का भंग |
|
| 17. |
आर्थिक समस्याओं के अध्ययन में सांख्यकीय जानकारी के महत्त्व की चर्चा कीजिए । |
|
Answer» आर्थिक प्रस्तुति में सांख्यकीय जानकारी का महत्त्व निम्नानुसार है : (1) सिद्धांतों की आधारभूतता (विश्वसनीयता) में वृद्धि होती है : अर्थशास्त्र में दो आर्थिक चलों के बीच कार्यकारण के सम्बन्ध की जाँच करके सिद्धांत प्रस्तुत किये जाते हैं । इन सिद्धांतों को व्यवहारिक जाँच के लिए आधारभूत प्रस्तुति के लिए सांख्यकीय माहिती आवश्यक और महत्त्वपूर्ण है । जैसे : वरसाद और कृषि उत्पादन के बीच सम्बन्ध, कीमत और माँग के बीच सम्बन्ध, लाभ और उत्पादन के बीच सम्बन्ध सांख्यकीय आधार के साथ प्रस्तुत किया जाये तो अधिक विश्वसनीय और सत्य है । यह जान सकते हैं । (2) दशा और दिशा जानने के लिए : समग्र अर्थतंत्र या उसके किसी एक क्षेत्र में प्रवाह किस प्रकार का है, किस दिशा में है यह अंकों द्वारा जान सकते हैं । जैसे : ‘राष्ट्रीय आय में कृषि क्षेत्र में हिस्सा कम हो रहा है । आयात में वृद्धि हो रही है । मुद्रा आपूर्ति बढ़ रही है । यह प्रवाह अंकों द्वारा जान सकते हैं । अंक दशा और दिशा दोनों दर्शाते हैं । अर्थतंत्र किस दिशा में जा रहा है ? किन देशों के साथ आर्थिक व्यवहार बढ़ रहे हैं । किस क्षेत्र में उत्पादन बढ़ रहा है ? कौन-सा क्षेत्र रोजगार दे रहा है ? यह सभी दिशा सांख्यकीय जानकारी से जान सकते हैं । (3) तुलनात्मक अध्ययन के लिए : तुलनात्मक अध्ययन के लिए सांख्यकीय जानकारी खूब ही उपयोगी सिद्ध होती है । स्थान या समय के आधार पर तुलना अंकों द्वारा ही होती हैं । भारत में ही 1951 की तुलना में 2015 में अपने आर्थिक क्षेत्र में कितने प्रमाण में परिवर्तन हुआ है । तथा दुनिया के अमेरिका, चीन, ब्रिटेन की तुलना में अपने कहाँ है यह जानने के लिए सांख्यकीय जानकारी महत्त्वपूर्ण होती है । (4) संक्षिप्त में प्रस्तुति के लिए : आर्थिक अध्ययन में लंबे वर्णनों की अपेक्षा आर्थिक बातों को संक्षिप्त और प्रतीकात्मक प्रस्तुति के लिए सांख्यकीय जानकारी और आलेख खूब महत्त्वपूर्ण हैं । सामान्य मनुष्य भी समझ सके इस प्रकार से प्रस्तुत सांख्यकीय जानकारी, तुलनात्मक, प्रवाह और सिद्धांतों की सचोट और संक्षिप्त में प्रस्तुत कर सकते हैं और आलेख प्रथमदर्शीय समझ देते हैं । (5) आर्थिक समस्या की तीव्रता जानने के लिए : आर्थिक प्रस्तुति के लिए सांख्यकीय जानकारी महत्त्वपूर्ण है । सांख्यकीय जानकारी के द्वारा आर्थिक समस्या की तीव्रता को जान सकते हैं तथा उसे हल करने के लिए योजना बना सकते हैं । जैसे : जन्मदर, मृत्युदर, गरीबी, बेकारी आदि । |
|
| 18. |
स्थानांतरण के मुख्य कितने प्रकार हैं ?(A) चार(B) छः(C) दो(D) आठ |
|
Answer» सही विकल्प है C) दो |
|
| 19. |
आर्थिक अध्ययन में वारंवार किन दो शब्दों का उपयोग किया जाता है ? |
|
Answer» आर्थिक अध्ययन में वारंवार संपत्ति और कल्याण दो शब्दों का उपयोग किया जाता है । |
|
| 20. |
धन्धे का सामाजिक दायित्व कितने हित समूहों के प्रति होता है ?(A) पाँच(B) छः(C) मालिक(D) कर्मचारी |
|
Answer» सही विकल्प है (C) मालिक |
|
| 21. |
अश्लील या रंगभेद जैसे विचार विज्ञापन में प्रदर्शित न करना यह धन्धे का ……………………(A) राजकीय दायित्व है ।(B) धार्मिक दायित्व है ।(C) आर्थिक दायित्व है ।(D) सामाजिक दायित्व है । |
|
Answer» सही विकल्प है (D) सामाजिक दायित्व है । |
|
| 22. |
व्यवहार की दृष्टि से मूल्य के कितने प्रकार हैं ? कौन-कौन से ? |
|
Answer» व्यवहार की दृष्टि से मूल्य के दो प्रकार हैं :
|
|
| 23. |
व्यवहार में मूल्य के कितने प्रकार है ?(A) दो(B) चार(C) छः(D) आठ |
|
Answer» सही विकल्प है (A) दो |
|
| 24. |
तुलनात्मक जानकारी के लिए कौन-सी आकृति अनुकूल है ? |
|
Answer» तुलनात्मक जानकारी के लिए पासपास की स्तंभाकृति और वृत्तांश आकृति का उपयोग करते हैं । |
|
| 25. |
मार्शल की अर्थशास्त्र की परिभाषा दीजिए । |
|
Answer» मार्शल ने अर्थशास्त्र की परिभाषा इस प्रकार दी है – ‘अर्थशास्त्र मनुष्य की दैनिक जीवन के आर्थिक व्यवहारों का अध्ययन करता है । जहाँ वह भौतिक चीजवस्तु के उपयोग से कल्याण (सुख) प्राप्त करता है । उपरोक्त परिभाषा से यह फलित होता है कि ‘धन’ मनुष्य के लिए है, न कि मनुष्य धन के लिए । मानवजीवन का एकमात्र लक्ष्य ‘मानव कल्याण’ है और धन का प्रयोग केवल साधन के रूप में किया जाता है । |
|
| 26. |
अर्थशास्त्र के अध्ययन में टेक्नोलोजी का उपयोग बताइए । |
|
Answer» अर्थशास्त्र जीवन जीने के लिए कला और विज्ञान का शास्त्र है । और मानवजीवन प्रत्येक समय परिवर्तित होता रहता है । इसलिए सामान्य प्रजा एवं विशेषज़यों को खुद को नये-नये परिवर्तनों से परिचित रखना पड़ता है । और इसके लिए मनुष्य को टेक्नोलोजी खूब उपयोगी सिद्ध हुयी है । |
|
| 27. |
अर्थशास्त्र के सिद्धांतों को किससे सरलता से समझा सकते हैं ?(A) पावर पोईन्ट से(B) स्लाईड से(C) आलेख से(D) फिल्म से |
|
Answer» सही विकल्प है (A) पावर पोईन्ट से |
|
| 28. |
‘तमाम प्राकृतिक संपत्ति’ अर्थात् ……………………..(A) पूँजी(B) श्रम(C) जमीन(D) संपत्ति |
|
Answer» सही विकल्प है (C) जमीन |
|
| 29. |
अर्थशास्त्र जीवन जीने की कला और ……………… का शास्त्र है (A) सामाजिक(B) विज्ञान(C) भूगोल(D) रसायन |
|
Answer» सही विकल्प है (B) विज्ञान |
|
| 30. |
मूल्य का अंग्रेजी शब्द ………………………..(A) Price(B) Value(C) Fund(D) Demand |
|
Answer» सही विकल्प है (B) Value |
|
| 31. |
अब तो कम्प्यूटर का उपयोग कहाँ कर सकते हैं ? |
|
Answer» अब तो कम्युटर का उपयोग मोबाईल में भी कर सकते है । |
|
| 32. |
डेटा C.D. अर्थात् क्या ? |
|
Answer» विभिन्न प्रकार की संस्थाएँ समग्र अर्थशास्त्र की जानकारी प्राप्त करके सांख्यकीय अहवाल तैयार करके C.D. (कोम्पेक्ट डिस्क) में संग्रहित करती हैं । इसे डेटा C.D. के नाम से जानते हैं । |
|
| 33. |
वर्तमान के समय में इन्टरनेट के लिए कौन-सा विधान सही है ?(A) अध्ययन हेतु एक साधन है ।(B) अध्ययन हेतु शिक्षक का कार्य करता है ।(C) स्कूल की संपूर्ण स्थापन्न में आनेवाली संस्था है ।(D) युवानों के लिए मनोरंजन का साधन है । |
|
Answer» सही विकल्प है (A) अध्ययन हेतु एक साधन है । |
|
| 34. |
अंदाजपत्र को समझाने के लिए कितनी स्लाइडों का उपयोग होता है ?(A) चार(B) तीन(C) दो(D) पाँच |
|
Answer» सही विकल्प है (B) तीन |
|
| 35. |
आर्थिक जानकारी से संबंधित डेटा C.D. कौन तैयार करता है ?(A) निजी प्रकाशक(B) विद्यालय(C) प्रयोगशालाएँ, संशोधन केन्द्र, सरकार(D) सामान्य व्यक्ति |
|
Answer» सही विकल्प है (C) प्रयोगशालाएँ, संशोधन केन्द्र, सरकार |
|
| 36. |
दैनिक जीवन में टेक्नोलोजी का उपयोग बताइए । |
|
Answer» एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए फिल्म की टिकट बुक कराने के लिए, गीत सुनने के लिए, ड्राइविंग करते समय रास्ता ढूँढ़ने के लिए, वस्तु के क्रय-विक्रय, बिल भरने आदि के लिए टेक्नोलोजी का उपयोग किया जाता है । |
|
| 37. |
आर्थिक जगत में मनुष्य के मुख्य कितने स्वरूप है ?(A) एक(B) दो(C) तीन(D) चार |
|
Answer» सही विकल्प है (C) तीन |
|
| 38. |
रॉबिन्स के द्वारा दी गयी अर्थशास्त्र की परिभाषा को विस्तार से समझाइए । |
|
Answer» प्रो. रॉबिन्स ने अर्थशास्त्र को न तो धन का विज्ञान ही माना, न ही मानव कल्याण का शास्त्र । उन्होंने तो मनुष्य की असीमित आवश्यकताओं का सीमित साधनों से सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास किया है । उनकी पुस्तक ‘An Essay in to The Nature and Significance of Economic Science’ सन् 1932 . में निम्नलिखित परिभाषा के द्वारा अर्थशास्त्र को प्रस्तुत किया । परिभाषा : “अर्थशास्त्र वह विज्ञान है, जिसमें साध्यों तथा उनमें सीमित एवं वैकल्पिक उपयोगोंवाले साधनों के परस्पर सम्बन्धों के रूप में मानव व्यवहार का अध्ययन किया जाता है ।” प्रो. रॉबिन्स के अनुसार अर्थशास्त्र प्रत्येक क्रिया के आर्थिक पक्ष का अध्ययन करता है । उनकी परिभाषा अर्थशास्त्र को आर्थिक- . अनार्थिक क्रियाओं, भौतिक-अभौतिक कल्याण आदि के बन्धन से मुक्त करती है । उन्होंने सामाजिक व्यवहार के स्थान पर मानव व्यवहार को अर्थशास्त्र का क्षेत्र बताया है । उनके मतानुसार आर्थिक समस्या का जन्म साधनों की दुर्लभता के कारण हुआ है । मनुष्य की सभी आवश्यकताएँ एकसमान महत्त्व की नहीं है । जब आवश्यकताएँ एकसमान नहीं होती तब उनकी पसंदगी की समस्या उत्पन्न होती है । तब मनुष्य उन्हें महत्त्व का क्रम देकर उनकी संतुष्टि करता है । वे बृह्यलक्षी अर्थशास्त्र की उपेक्षा करते हैं । वे उत्पादन और उसके वितरण पर अधिक जोर देते हैं । मनुष्य असीमित आवश्यकताओं की संतुष्टि सीमित साधनों के माध्यम से किस प्रकार तर्कबद्ध रूप से कर सकता है, उसका ज्ञान दिया गया है । फिर भी उनकी इस परिभाषा के अनुसार अर्थशास्त्र उद्देश्यों के प्रति पूर्णतः तटस्थ नहीं है । मानव व्यवहार को ‘निर्णय’ से सर्वथा मुक्त नहीं किया जा सकता है । उन्होंने केवल निगमन प्रणाली का प्रयोग ही बताया है । |
|
| 39. |
प्रो. मार्शल का अर्थशास्त्र और प्रो. रॉबिन्स का अर्थशास्त्र के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए । |
||||||||||||
Answer»
|
|||||||||||||
| 40. |
अर्थशास्त्र के सम्बन्ध में सर्वप्रथम किस तत्त्वचिंतक ने अपने विचार प्रस्तुत किए ?(A) ऐरिस्टोटल(B) प्लूटो(C) सुकरात(D) रॉबिन्स |
|
Answer» सही विकल्प है (A) ऐरिस्टोटल |
|
| 41. |
आर्थिक और अनार्थिक प्रवृत्ति को उदाहरण सहित समझाइए । |
|
Answer» मनुष्य सतत प्रवृत्तिशील है । वह दिनभर अनेक प्रकार की प्रवृत्तियाँ करता हैं । अर्थशास्त्र मनुष्य की सभी प्रवृत्तियों का अध्ययन नहीं करता हैं, मात्र आर्थिक प्रवृत्तियों का अध्ययन करता है । इसलिए अर्थशास्त्र के अध्ययन में आर्थिक प्रवृत्ति का अर्थ समझना आवश्यक है ।’ (1) आर्थिक प्रवृत्ति : ‘मनुष्य अपनी आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के उद्देश्य से वस्तुओं और सेवाओं के विनिमय के लिए आय प्राप्त करना और खर्च करने की प्रवृत्ति करता है उसे आर्थिक प्रवृत्ति कहते हैं ।’ आर्थिक प्रवृत्ति में तीन बातें महत्त्वपूर्ण हैं : आय, खर्च और विनिमय अर्थात आर्थिक विनिमय के लिए आय-प्राप्ति या खर्च करने की प्रवृत्ति अर्थात् आर्थिक प्रवृत्ति । संक्षिप्त में ‘आवश्यकता, संतुष्टि, अर्थ उपार्जन के लिए मनुष्य के द्वारा की गई प्रवृत्ति को आर्थिक प्रवृत्ति कहते हैं । इस प्रकार आर्थिक प्रवृत्ति में कुछ प्राप्त करने के लिए खर्च करना पड़ता है । इसमें विनिमय होना जरूरी है । जिसे नीचे के उदाहरणों से समझ सकते हैं :
(2) अनार्थिक प्रवृत्ति : जिस प्रवृत्ति का उद्देश्य आय प्राप्त करना, खर्च करना और विनिमय नहीं है इनको छोड़कर सभी प्रवृत्ति अनार्थिक प्रवृत्ति हैं ।
|
|
| 42. |
अर्थशास्त्र को यथार्थवादी विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करनेवाले अर्थशास्त्र ……………………..(A) एडम स्मिथ(B) रॉबिन्स(C) सेम्युलसन(D) मार्शल |
|
Answer» सही विकल्प है (B) रॉबिन्स |
|
| 43. |
मानवजीवन सुखरूप से व्यतीत हो इसलिए उसने कौन-कौन सी व्यवस्था खड़ी की है ? |
|
Answer» मानवजीवन सुखरूप से व्यतीत हो इसके लिए उसने समाजव्यवस्था, राज्यव्यवस्था और अर्थव्यवस्था खड़ी की है । |
|
| 44. |
मनुष्य विश्लेषण और वर्गीकरण क्यों कर सकता है ? |
|
Answer» मनुष्य बुद्धिशाली प्राणी है इसलिए वह अपने चारों ओर की परिस्थिति का विश्लेषण और वर्गीकरण कर सकता है । |
|
| 45. |
अलफ्रेड मार्शल ने 1890 में कौन-सी पुस्तक में अर्थशास्त्र की परिभाषा दी ?(A) Principales of Science(B) Principales of Management(C) Principales of Economics(D) Principales of Maths |
|
Answer» सही विकल्प है (C) Principales of Economics |
|
| 46. |
असंख्य पुस्तकों को कहाँ पर मुफ्त में पढ़ सकते हैं ?(A) वांचनालय में(B) स्कूल में(C) घर में(D) इन्टरनेट पर |
|
Answer» सही विकल्प है (D) इन्टरनेट पर |
|
| 47. |
चाणक्य के अर्थशास्त्र पर किस शास्त्र की असर है ?(A) नीतिशास्त्र(B) समाजशास्त्र(C) शिक्षाशास्त्र(D) रसायनशास्त्र |
|
Answer» सही विकल्प है (A) नीतिशास्त्र |
|
| 48. |
स्वयं स्पष्ट जानकारी के लिए उपयोगी है ……………………..(A) आकृति(B) आलेख(C) चित्र(D) सांख्यकीय |
|
Answer» सही विकल्प है (A) आकृति |
|
| 49. |
कोई भी जानकारी इन्टरनेट पर से किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं ? |
|
Answer» कोई भी जानकारी इन्टरनेट पर सर्च करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । |
|
| 50. |
कम्प्यूटर टेक्नोलोजी के उपयोग की मर्यादाएँ बताइए । अथवा इन्टरनेट के उपयोग के भयस्थान बताइए । |
|
Answer» कम्प्यूटर टेक्नोलोजी एक साधन या यंत्र है । यह कोई अध्ययन सामग्री नहीं है । यह अपने अध्ययन को सरल बनाता है । परंतु उसका उपयोग ज्ञान या अध्ययन के स्थान पर नहीं हो सकता है । इसके लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए नहीं तो गलत आकृतियाँ आलेख, गलत औसत, गलत निष्कर्ष पर ले जाती है । कम्प्यूटर में संग्रहित जानकारी का डीलित होने का भी भय होता है । इस प्रकार कम्प्यूटर उपयोगी होते हुए भी कुछ मर्यादाएँ है । |
|