This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
हिंदूओं का पवित्र ग्रंथ क्या है? |
|
Answer» चारों वेद, पुराण, रामायण, महाभारत, भगवद गीता, धर्म ग्रंथ हिंदूओं के पवित्र ग्रंथ हैं। |
|
| 2. |
इस बालगीत में किस देश की महानता के बारे में बात किया जा रहा है? |
|
Answer» इस बालगीत में भारत देश की महानता के बारे में बात किया जा रहा है। |
|
| 3. |
भारत देश में बहनेवाली नदियों के नाम बताइए। |
|
Answer» गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, गोदावरी, कावेरी, तुंगभद्र, नर्मदा, महानदी आदि है। |
|
| 4. |
भारत देश में कितने प्रमुख धर्म हैं? |
|
Answer» भारत देश में हिंदू, इस्लाम, ईसाई, बौद्ध, जैन, सिख प्रमुख धर्म हैं। |
|
| 5. |
भारत देश क्यों महान है? |
Answer»
|
|
| 6. |
भारत देश के “लोह पुरुष” कौन है? |
|
Answer» भारत देश के “लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी हैं। |
|
| 7. |
भारत देश के उत्तरी भाग में कौन से पर्वत हैं? |
|
Answer» भारत देश के उत्तरी भाग में हिमालय पर्वत है। |
|
| 8. |
‘खोंगनंग में भी जान है।’ सानातोम्बि ने ऐसा क्यों कहा? |
|
Answer» खोगनंग एक विशाल पेड़ था, जिस पर बहुत से पक्षियों का बसेरा था। सानातोम्बि के भाइयों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में उस विशाल पेड़ को जमीन से उखाड़ दिया। सानातोम्बि को पेड़ की दुर्दशा देखकर बहुत दुख हुआ जिसके कारण उसने ऐसा कहा कि खोंगनंग में भी जान है। |
|
| 9. |
क्या इस गीत की कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है? |
|
Answer» हाँ, इस गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। सन् 1962 में भारत पर चीन ने आक्रमण किया। युद्ध में अनेक सिपाही लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। इसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर ‘हकीकत’ फ़िल्म बनी थी। इस फ़िल्म में भारत और चीन युद्ध की वास्तविकता को दर्शाया गया था। यह गीत इसी फ़िल्म के लिए लिखा गया था। |
|
| 10. |
गीत में ऐसी क्या खास बात होती है कि वे जीवन भर याद रह जाते हैं? |
|
Answer» जीवन भर याद रह जाने वाले गीतों में हृदय का स्पर्श करने वाली भाषा और संगीत का अद्भुत तालमेल होता है। जो व्यक्ति के अंतर्मन में स्वतः ही प्रवेश कर जाता है। इस तरह गीतों के बोल सरल भाषा व प्रभावोत्पादक शैली में होने चाहिए ताकि वह व्यक्ति की जुबान पर आसानी से चढ़ सके। इन गीतों का विषय जीवन के मर्मस्पर्शी पहलुओं से जुड़ा होना चाहिए। ऐसे गीत हृदय की गहराइयों में समा जाते हैं और इन गीतों के सुर, लहरियाँ संपूर्ण मन मस्तिष्क को सकारात्मकता से ओत-प्रोत कर देती है और गीत जीवनभर याद रह जाते हैं। |
|
| 11. |
इस कहानी में निंगाथउ (राजा) के चुनाव के बारे में बताया गया है। बताइए-(क) आपके यहाँ किन-किन का चुनाव किया जाता है?(ख) चुनाव किन-किन तरीकों से किया जाता है?(ग) हमें किस प्रकार के व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए? |
|
Answer» (क) हमारे यहाँ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों और मुखिया आदि का चुनाव होता है। |
|
| 12. |
बच्चों को भगा देने से घमण्डी के बाग पर क्या प्रभाव पड़ा? |
|
Answer» बच्चों को भगा देने से घमण्डी के बाग में बसन्त नहीं आया। |
|
| 13. |
पुस्तक में तुम्हें सबसे अच्छी कहानी कौन-सी लगी? और क्यों? |
|
Answer» पुस्तक में हमें सबसे अच्छी कहानी ‘घमण्डी का बाग’ लगी। इसमें बताया गया है कि फूल सुन्दर होते हैं, लेकिन छोटे बच्चे फूलों से भी अधिक सुन्दर होते हैं; बल्कि वे ही असली फूल होते हैं। |
|
| 14. |
इस कहानी का और क्या शीर्षक हो सकता है? |
|
Answer» बच्चे सबसे सुंदर फूल। |
|
| 15. |
अपनी चीजों को दूसरों के साथ बाँटने पर तुम्हें कैसा लगता है? |
|
Answer» अपनी चीजों को दूसरों के साथ बाँटने में हमें अच्छा लगता है। इससे दान भावना को बल मिलता है, साथ ही मानव-सेवा का भाव भी जागृत होता है। |
|
| 16. |
बच्चे घमण्डी को देखकर क्यों भागे? |
|
Answer» क्योंकि घमण्डी बच्चों को बाग में आने से मना करता था, इस कारण बच्चे उसे देखकर भागे। |
|
| 17. |
घमण्डी ने बच्चों को सबसे सुन्दर फल क्यों कहा? |
|
Answer» बच्चों के आने पर घमण्डी के बाग में बसन्त आया, इस कारण घमण्डी ने बच्चों को सबसे सुन्दर फूल कहा। |
|
| 18. |
घमंडी का दिल क्या देखकर पिघल गया? |
|
Answer» बाग के एक कोने में एक छोटा-सा लड़का खड़ा था। वह इतना छोटा था कि उसके हाथ पेड की टहनियों को छु नहीं पा रहे थे। वह टहनियाँ पकड़ने के लिए बार-बार कूद रहा था। न छू पाने पर वह जोर-जोर से रो भी रहा था। “चढ़ो बेटा”, पेड़ ने कहा और अपनी डालियों को नीचे झुका दिया, लेकिन वह लड़का बहुत छोटा था। यह सब देखकर घमंडी का दिल पिघल गया। |
|
| 19. |
घमण्डी के बाग में फूल क्यों नहीं आए? |
|
Answer» घमण्डी के बाग में फूल इसलिए नहीं आए, क्योंकि उसने असली फूलों (बच्चों) को बाग से भगा दिया था। |
|
| 20. |
ऐसे दो काम बताओ जो तुम कर सकते हो। |
|
Answer» मैं छोटा लडका हूँ | मैं एक विद्यार्थी हूँ | मैं बाज़ार जाकर सब्जी ला सकता हूँ और पौधों को पानी दे सकता हूँ। |
|
| 21. |
सूरज और चाँद बनकर बच्चे का मन क्या करना चाहता है? |
|
Answer» बच्चे का मन सूरज बनकर आसमान में दौड लगाना चाहता है। बच्चे का मन चाँद बनकर सब तारों पर अंकड दिखाना चाहता है। |
|
| 22. |
लड़के का मन क्या बनना चाहता है? |
|
Answer» लडके का मन सूरज बनना चाहता है। |
|
| 23. |
चंदा बनकर लडका तारों पर क्या दिखाना चाहता है? |
|
Answer» चंदा बनकर लडका तारों पर अकड दिखाना चाहता है । |
|
| 24. |
लडके का मन कहाँ दौड लगाना चाहता है? |
|
Answer» लडके का मन आसमान में दौड लगाना चाहता है। |
|
| 25. |
तुम्हारा मन क्या – क्या करने को कहता है? |
|
Answer» मेरा मन सदा स्वच्छ और निराडंबर रहने को कहता है | सबसे प्रेमपूर्वक व्यवहार करने को कहता है। मन लगाकर अध्ययन करने को कहता है । पढ-लिखकर बडा विद्वान बनने को कहता है | |
|
| 26. |
i). चित्र में क्या – क्या दिखाई दे रहे हैं? ii). लडके क्या कर रहे हैं? iii). एक दूसरे से क्या बात कर रहे होंगे? |
|
Answer» i) 1. चित्र में एक लडका रॉकेट पर बैठकर आकाश में उड़ रहा है। 2. एक लडका वर्षा से बचने छतरी के नीचे खडा है । 3. एक लडका पैराशूट की सहायता से नीचे उतर रहा है। 4. आसमान पर चाँद और कुछ तारे दिखाई दे रहे हैं । 5. आसमान पर एक पतंग उड रही है। 6. एक मेंढक मशरूम के नीचे बैठा है। 7. कुछ फूल खिले हुए हैं। ii) 1. एक लडका रॉकेट पर बैठकर आसमान में उड रहा है। 2. एक लडका पैराशूट की मदद से भूमि पर उतर रहा है। 3. और एक लडका वर्षा से बचने छतरी लिये खडा है। iii) 1. पाठ के चित्र देखो। चित्र के आधार पर कल्पना करो कि पाठ में क्या बताया गया होगा? 2. यह कविता पढ़िए। कठिन शब्द और वाक्य रेखांकित कीजिए। 3. नये शब्दों और वाक्यों के बारे में मित्रों से चर्चा कीजिए। 4. नये शब्दों के अर्थ शब्दकोश में ढूंढ़िए। |
|
| 27. |
पाँचों दोस्त सवेरे उठे, तो मामला संगीन कैसे हो गया? |
|
Answer» वे सवेरे उठे और गिनती की, तो चार ही दोस्त थे। एक कम हो गया था। |
|
| 28. |
शेखशादी कौन थे?(क) इमाम(ख) काजी(ग) महाकवि(घ) सन्त |
|
Answer» शेखशादी महाकवि थे। |
|
| 29. |
“मियाँ, खोये हुए हो, तो डौंडी पिटवाओ या पुलिस में रिपोर्ट लिखाओ”-यह सलाह किसने दी है तथा इसका कारण क्या है? |
|
Answer» लेखक ने अपने मित्र से कहा कि वह गम्भीरतापूर्वक कुछ विचार कर रहा था। उसने अपने गप्प-सटाके छोड़कर उसका ध्यान भंग कर दिया। सच तो यह है कि वह अपने में खो गया था। उस पर हास्यपूर्ण मुद्रा अपनाते हुए लेखक के मित्र ने उसको यह सलाह दी। |
|
| 30. |
हमारा हमारे प्रति क्या अधिकार है? |
|
Answer» हमारा हमारे प्रति यह अधिकार है कि यदि मैं हार जाऊँ, तो हार कर भागू नहीं। यदि मैं थक जाऊँ, तो थक कर बैठा न रहूँ। यदि मैं गिर जाऊँ, तो गिरा ही न रहूँ उठकर चलें भी। यदि मैं अपने जीवन में और भूल करूं, तो भूल और भ्रम में ही न फंसा रहूँ। शीघ्र ही सही रास्ता तलाश कर उस पर चलने लगूं। धरना, थकना, गिरना तथा भूल करना एक मनुष्य के नाते स्वाभाविक बातें हैं तथा ऐसा होना असंभव नहीं है। हमारा यह अधिकार है कि हम अपनी कमियों को देखें और उनमें सुधार करें। हम कभी निराश न हों और अपना काम करते रहें। एक कामे रुकने पर नया काम आरम्भ करू, नया स्टार्ट करूं, क्योंकि रुक जाना ही मृत्यु है। |
|
| 31. |
‘नया ताजा आरम्भ’ के लिए मैं और मैं’ निबन्ध में प्रयुक्त अंग्रेजी शब्द है(क) न्यू बिगिनिंग(ख) फ्रेश स्टार्ट(ग) फ्रेश बिगिनिंग(घ) न्यू फ्रेश स्टार्ट |
|
Answer» (ख) फ्रेश स्टार्ट |
|
| 32. |
पाँचों दोस्त रात होने पर कहाँ सोए?(क) पेड़ के नीचे(ख) मंदिर में(ग) धर्मशाला में(घ) होटल में |
|
Answer» (ख) मंदिर में |
|
| 33. |
समझदार आदमी ने उनसे क्या कहा? |
|
Answer» समझदार आदमी ने कहा- अरे भोंदू, अपने को तो गिन |
|
| 34. |
पशु बनने के लिए जरूरत नहीं होती-(क) पूँछ और सींग की(ख) घास की(ग) पशुशाला की(घ) दाँत और नाखूनों की |
|
Answer» (क) पूँछ और सींग की |
|
| 35. |
पाँचों दोस्तों ने परदेश जाने और रोजगार करने का फैसला क्यों किया? |
|
Answer» पाँचों दोस्तों की स्त्रियों ने काम न करने के लिए उनको बुरा-भला कहा तथा दस-पाँच अन्य लोगों ने उनकी बातों का समर्थन किया। |
|
| 36. |
ओ हो, तुम कहाँ से आ टपके इस समय?’ यह किसने कहा है तथा क्यों? |
|
Answer» यह कथन लेखक का है। लेखक अपने विचारों में मग्न है। वह शांत और गम्भीर भाव धारण किए हुए है तथा कुछ सोच रहा है। उसी समय उसका मित्र आकर उससे कहता है कि यह गुम-सुम क्यों बैठा है? सुबह का सुहाना समय है। उसे उठकर प्रसन्नतापूर्वक कुछ काम करना चाहिए। उसकी बातों से लेखक क़ी एकाग्रता भंग होती है और वह उससे कहता है कि उसके चिन्तन में बाधा न डाले। कोई गम्भीर मूड में हो, तो उसका ध्यान भंग करना अच्छी बात नहीं है। |
|
| 37. |
शेखशादी ने अपने बेटे को घर पर सोते रहने के लिए क्यों कहा? |
|
Answer» शेखशादी के बेटे ने अपने घरों में देर तक सोने वालों द्वारा नमाज न पढ़ने के कारण निन्दा की थी। दूसरों में दोष तलाशने को शेखशादी अच्छी बात नहीं मानते थे। उन्होंने अपने बेटे को घर पर सोते रहने को कहा, क्योंकि यदि वह सोता रहता, तो दूसरों की बुराई करने के पाप से बचा रहता। |
|
| 38. |
पाँच गहरे दोस्त थे। काम-धाम कुछ नहीं। खाने को दोनों वक्त रोटी और पीने को(क) दूध चाहिए(ख) शराब चाहिए।(ग) मट्ठा चाहिए।(घ) भाँग चाहिए। |
|
Answer» (घ) भाँग चाहिए। |
|
| 39. |
अपने बारे में सबसे पहले सोचने की बात क्या है? क्या आज लोग ऐसे ही सोचते हैं? |
|
Answer» अपने बारे में सबसे पहले सोचने की बात यह है कि मेरा अधिकार है कि मैं अच्छे काम करूं और अपने जीवन को ऊँचा उठाऊँ, परन्तु मेरा कर्तव्य यह है कि जो लोग किसी कारण से अच्छे काम नहीं कर रहे हैं, उनको अपने अच्छे कामों से ऊँचे उठने की प्रेरणा दें, परन्तु उनको अच्छे कामों के लिए प्रेरित करके अपने मन में अहंकार से न भर जाऊँ। आज, इस तरह बहुत कम लोग सोचते हैं। यदि कोई किसी को सच्चा मार्ग दिखाता है, तो उसके मन में अहंकार अवश्य पैदा होता है। वह दूसरों को अपनों से छोटा और नीचा समझता है तथा उनसे घृणा करता है। |
|
| 40. |
पाँचों आदमी क्यों रो रहे थे? |
|
Answer» पाँचों आदमी घर से चले। रास्ते में एक मंदिर में पड़कर सो गए। सोने से पहले गिनती की, तो वे पाँच ही थे, किन्तु सवेरे जागने के बाद गिनने पर वे चार ही रह गए थे। प्रत्येक बार गिनने पर उनकी संख्या चार ही थी। अपने एक साथी के खोने के कारण वे रो रहे थे। |
|
| 41. |
जो सोचता नहीं, उसे क्या कहते हैं? |
|
Answer» जो सोचता नहीं, उसे पशु कहते हैं। |
|
| 42. |
लेखक ने किन लोगों को पशु कहा? |
|
Answer» लेखक ने उन लोगों को पशु कहा है, जो सोचते-विचारते नहीं हैं। पहले सोचे फिर कोई काम करे, उसको मनुष्य कहते हैं, किन्तु बिना सोचे ही किसी भी काम को करने लगे, किसी भी दिशा में चलने लगे, उसे पशु कहते हैं। पशु होने के लिए पूँछ और सींगों का होना जरूरी नहीं है। |
|
| 43. |
‘अक्ल आए भी तो कहाँ से?’ अक्ल किसमें नहीं है तथा क्यों?’ |
|
Answer» लेखक के मित्र में अक्ल नहीं है। उसने कभी किसी मास्टर से शिक्षा नहीं पाई। |
|
| 44. |
काम करने से रुक जाना क्या है? |
|
Answer» काम करने से रुक जाना मृत्यु है। |
|
| 45. |
लेखक ने मृत्यु किसको कहा है तथा क्यों? |
|
Answer» मनुष्य को सदा काम में लगे रहना चाहिए। थक-हार कर बैठना उसके लिए अच्छा नहीं है। यदि किसी काम में असफल होकर वह निराश होकर चुपचाप बैठ जायेगा, तो उसके जीवन में आगे बढ़ने की सभी संभावनाएँ मिट जायेंगी। अकर्मण्यता तथा निष्क्रियता को लेखक ने मृत्यु कहा है। जीवन चलते रहने का नाम है। रुक जाना ही मृत्यु है। |
|
| 46. |
कौशल जी ने कौन-कौन से व्यापार किए? |
|
Answer» लेखक के एक मित्र कौशल जी थे। कक्षा नौ तक पढ़े फिर एक छोटा-सा प्रेस खोल दिया। साझीदार की बेईमानी के कारण प्रेस बन्द हो गया। फिर उन्होंने अपने पिता की पूँजी लगाकर बर्तनों का कारखाना खोल लिया। पत्नी बीमार हुई, तो उसको इरविन अस्पताल में दाखिल कराया। मजदूरों की लापरवाही के कारण कारखाना बन्द हो गया। उसमें भी घाटा उठाना पड़ा। उसके बाद आपने पंसारी की थोक की दुकान की। फिर रुपया बरसने लगा, पर उसमें भी लाभ नहीं हुआ और पत्नी के जेबर बेचने पड़े। कौशल जी खाली नहीं बैठ सकते थे। घर से दूर जाकर होटल खोल लिया। चला, चमका, फिर ठप हो गया। अब क्या करें? फिर वह अपने एक रिश्तेदार की सोडा वाटर की फैक्टरी में बैठने लगे। इसको छोड़कर एक बीमा कम्पनी में चले गए। खूब चमके। बीमा कम्पनी के डायरेक्टरों में कुछ झमेला मचा, तो उसे छोड़कर उन्होंने शर्बत की एक दुकान खोल ली और एक अखबार निकाला। ये दोनों काम भी चले, लेकिन टिक न सके। इसके पश्चात् आप एक कम्पनी के मैनेजर डायरेक्टर बन गए। कुछ दिन खूब सफलता मिली, परन्तु कुछ ऐसी घटनाएँ हुईं कि कम्पनी में ताला पड़ गया। अब उन्होंने पुस्तक प्रकाशन का काम आरम्भ किया। पुस्तकें छप रही थीं, बिक भी रही थीं। तभी देश स्वतंत्र हुआ। वे एक यात्रा पर गए थे। एक जाति के लोगों ने उनको उतार लिया। बहुत दिनों तक बन्दी रहे। जाने कहाँ-कहाँ भटकते रहे। बहुत दिनों बाद वह एक पत्रकार के रूप में प्रकट हुए। अब वह शांति, प्रतिष्ठा और सम्मान की व्यवस्थित जिन्दगी बिता रहे हैं। |
|
| 47. |
मैं और मैं पाठ के लेखक कौन हैं?(क) जयशंकर प्रसाद(ख) हजारी प्रसाद द्विवेदी(ग) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’(घ) रामचंद्र शुक्ल |
|
Answer» (ग) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ |
|
| 48. |
कौशल जी का प्रेस क्यों फेल हो गया? |
|
Answer» कौशल जी का साझीदार चालाक था। वह कर्जा प्रेस के नाम तथा आमदनी अपने नाम लिखता रहा। परिणामस्वरूप प्रेस फेल हो गया। |
|
| 49. |
घृणा किसकी पुत्री है? |
|
Answer» घृणा अहंकार की पुत्री है। |
|
| 50. |
श्री सिंहल लेखक से मिलने क्यों आए? उन्होंने लेखक से क्या कहा? |
|
Answer» श्री सिंहल लेखक के एक अन्य मित्र थे। उनका कारखाना बन्द हो चुका था। वह अपनी दो मोटरों को बेचना चाहते थे। इस सम्बन्ध में वह लेखक की मदद चाहते थे। उन्होंने लेखक से कहा कि गाड़ियाँ जितने में बिकती हों, उतने ही में उनको बेच दे। वह छ:-छ: हजार रुपयों में भी अपनी गाड़ियाँ बेचने को तैयार थे। उनका बेचकर वह फ्रेश स्टार्ट अर्थात् नया काम आरम्भ करना चाहते थे। |
|