1.

20 kg द्रव्यमान का कोई ठोस सिलिण्डर अपने अक्ष के परितः `100 rads^(-1)` की कोणीय चाल से घूर्णन कर रहा है। सिलिण्डर की त्रिज्या `0.25 m` है। सिलिण्डर के घूर्णन से सम्बद्ध गतिज ऊर्जा क्या है? सिलिण्डर का अपने अक्ष के परितः कोणीय संवेग का परिमाण क्या है?

Answer» `M` द्रव्यमान तथा `R` त्रिज्या के ठोस बेलन का अपने ज्‍यामितीय अक्ष के परितः जड़त्व-आघूर्ण `I=1/2MR^(2)`
यहां `M=20` किग्रा `R=0.25` मीटर
`:. I=1/2xx20xx(0.25)^(2)=0.625` किगा-`m^(2)`
तथा घूर्णन गतिज ऊर्जा `=1/2 Iomega^(2)`
`=1/2xx(0.625)xx(100)^(2)=3125` जूल।
बेलन का अपनी सममित अक्ष के परितः कोणीय संवेग
`J=I omega=0.625xx100=62.5` किग्रा `m^(2) s^(-1)`


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions