1.

गाड़ी के एक पहिये की त्रिज्या 0.4 मीटर है। गाड़ी विरामावस्था से 20 सेकण्ड तक 1.5 `"Radian"// "second"^(2)` के कोणीय त्वरण से त्वरित होती है। इस समयान्तराल में पहिया कितनी दूरी तय कर लेता है तथा इसका रेखीय वेग कितना हो जाता है?

Answer» पहिया प्रारम्भ में विरामावस्था में है `(omega_(0)=0)` `t` समयान्तराल में पहिये का कोणीय विस्थापन
`theta=omega_(0)t+1/2 alpha t^(2)=0+1/2 (1.5 "Radian"// "second"^(2))xx(20 "second")^(2)`
`=300` रेडियन
पहिये की त्रिज्या `=0.4` मीटर है। अतः पहिये का रेखीय विस्थापन
`s=r theta=0.4` मीटर `xx` 300 रेडियन `=120` मीटर।
यह पहिये द्वारा तय की गई दूरी है।
पहिये का `t` समयान्तराल के बाद कोणीय वेग
`omega=omega_(0)+ alpha t=0+(1.5 "radian"// "second"^(2))xx(20 "second")`
`=30` रेडियन/सकेण्ड।
अतः पहिये का रेखीय वेग `v=4 omega=0.4 "metre"xx 30 "radian"// "second"`
`=12 "metre"// "second"`


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions