1.

चतुर व्यक्ति अपनी इन्द्रियों का प्रयोग किसलिए किया करते हैं और क्यों?

Answer»

तुलसीदास जी कहते हैं कि विधाता ने मनुष्य को बोलने के लिए जीभ दी है सुनने के लिए कान दिए हैं और हितकारी बातों को धारण करने के लिए चित्त दिया है। अज्ञानी लोग इन इन्द्रियों का प्रयोग सांसारिक सुखों को भोगने के लिए किया करते हैं, परन्तु सुजान लोग इनका प्रयोग केवल परमार्थ अर्थात् जीवन के महानतम लक्ष्य (ईश्वर की प्राप्ति या मोक्ष) को प्राप्त करने के लिए ही किया करते हैं।



Discussion

No Comment Found