Saved Bookmarks
| 1. |
इन वाक्यों के भाव स्पष्ट कीजिए ।1. नागरिकता और सामाजिकता की भावनाएँ बढ़ती हैं ।2. उपवासों का यह पावन पर्व हमें मानव कल्याण का संदेश देता है। |
|
Answer» 1. रोज़ा रखने से मनुष्य में आत्मसंयम, आत्म नियंत्रण, आत्मविश्वास, आत्मानुशासन आदि गुण विकसित होते हैं । इसलिए नागरिकता और सामाजिकता की भावनाएँ बढ़ती हैं । सच्चे अर्थ में नागरिक क्या और कौन है ? समाज के प्रति हमारा कर्तव्य क्या है ? आदि भावनाएँ बढ़ती हैं। 2. उपवासों का त्योहार रमज़ान पावन पर्व है । यह शांति, अहिंसा, त्याग, परोपकार, न्याय, धर्म आदि गुणों का विकास करके मानव कल्याण का संदेश देता है | |
|