1.

कृपाराम की लोकप्रियता का कारण क्या है? संकलित सोरठों के आधार पर लिखिए।

Answer»

कवि कृपाराम अपने नीति सम्बन्धी सोरठों के लिए प्रसिद्ध हैं। इन सोरठों में कवि ने जीवन को सुखमय बनाने की तथा सामाजिक मर्यादाओं के पालन की सीख दी है। वह व्यक्ति को मधुरवाणी अपनाने की प्रेरणा देते हैं। सुन्दरता की अपेक्षा आन्तरिक गुणों की श्रेष्ठता पर बल देते हैं। दूसरों पर हँसने के बजाय अपने अवगुणों पर ध्यान देना, स्वार्थियों से बचना, कपटी मित्रों से सावधान रहना, सच्चे मित्र की पहचान तथा साहसी बनना आदि, ऐसी ही शिक्षाएँ हैं।



Discussion

No Comment Found