Saved Bookmarks
| 1. |
नीचे दिए गए प्रत्येक प्रकथन को ध्यानपूर्वक पढिये तथा कारण सहित उत्तर दीजिए कि इनमें से कौन-सा सत्य है और कौन –सा असत्य है? a. लोटनिक गति करते समय घर्षण बल उसी दिशा में कार्यरत होता है जिस दिशा में पिण्ड का द्रव्यमान-केंद्र गति करता है।b. लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिंदु की तात्ष् णिक चाल शून्य होती है। c. लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिंदु का तात्क्षणिक त्वरण शून्य होता है। d. परिशुद्ध लोटनिक गति के लिए घर्षण के विरूद्ध किया गया कार्य शून्य होता है। e. किसी पूर्णतः घर्षणरहित आनत समतल पर नीचे की ओर गति करते पहिए की गति फिसलन गति (लोटनिक गति नहीं) होगी। |
|
Answer» a. सत्यः जब वस्तु लुढ़कती है तो पृष्ठ के सम्पर्क वाले बिंदुओं का वेग द्रव्यमान केंद्र के वेग की विपरीत दिशा में होता है, चूंकि गति का विरोध करता है अतः घर्षण बल द्रव्यमान केंद्र की गति की दिशा में कार्य करेगा। b. सत्यः परिशुद्ध लुढ़कन में वस्तु के निम्नतम बिंदु (पृष्ठ के सम्पर्क वाले बिंदु) का वेग शून्य होता है अतः पृष्ठ के सम्पर्क बिंदु की तात्क्षणिक चाल शून्य होती है। c. असत्यः लुढ़कने की अवधि में पृष्ठ के सम्पर्क बिंदु के वेग की दिशा बदलती है अतः पृष्ठ के सम्पर्क बिंदु का तात्क्षणिक त्वरण शून्य नहीं होता है। d. सत्यः परिशुद्ध लु्ढ़कन गति में घर्षण बल शून्य है अतः घर्षण के विरूद्ध कृत कार्य शून्य होता है। e. सत्यः घर्षण बल के कारण ही लुढ़कन गति के लिए बल-आघूर्ण प्राप्त होता है । पहिया, भार के घटक `(Mg sin theta)` जो आनत समतल के अनुदिश है के कारण ही फिसलन गति प्रारम्भ करेगा। |
|