1.

ऑक्सीजन अणु का द्रव्यमान `5.30xx10^(-26)kg` है तथा इसके केंद्र से होकर गुजरने वाली और इसके दोनों परमाणुओं को मिलाने वाली रेखा के लम्बवत अक्ष के परितः जड़त्व-आघूर्ण `1.94xx10^(46)kgm^(2)` है। मान लीजिए कि गैस के ऐसे अणु की औसत चाल `500m//s` है और इसके घूर्णन की गतिज ऊर्जा स्थानान्तरण की गतिज ऊर्जा की दो तिहाई है। अणु का औसत कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।

Answer» माना ऑक्सीजन अणु का द्रव्यमान `M` तथा दो ऑकसीजन परमाणुओं को मिलाने वाली रेखा के मध्य-बिंदु व उसके लम्बवत अक्ष के सापेक्ष निकाय का जड़त्व-आघूर्ण `I` तथा ऑक्सीजन परमाणु का औसत कोणीय वेग `omega` है।
अतः प्रश्नानुसार
घूर्णन की गतिज ऊर्जा `=2/3` स्थानान्तरण की गतिज ऊर्जा
अर्थात `1/2Iomega^(2)=2/3xx1/2 Mv^(2)`
जहां `v` अणुओं की माध्य चाल है।
`:. Omega=(sqrt(2/3xxM/I))xxv`
`=sqrt(2/3xx(5.30xx10^(-26))/(1.94xx10^(-46)))xx500` मी/से
`=(1.35xx10^(10))xx500`
`=6.75xx10^(12)` रेडियन/सेकण्ड


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions