Saved Bookmarks
| 1. |
पेड़ से हमें क्या – क्या लाभ हैं? |
|
Answer» पेड़ परोपकारी हैं । पेड़ प्रकृति की संपदा है । पेड़ मानव के परम मित्र हैं । पेड़ मानव की सेवा में तत्पर रहते हैं । पेड़ों से कई लाभ हैं । पेड़ों हमें फल देकर भूख मिटाते हैं । पेड़ों की शीतल छाया में मानव, पशु-पक्षी सभी आराम करते हैं । पेडों से गर्मी दूर होती है और पर्यावरण में संतुलन बना रहता है । पेड़ों से प्राणियों के लिए आवश्यक प्राण वायु मिलता है । पेड़ों की लकडी से अनेक उपयोगी चीजें बनती हैं। पेडों की जडी बूटियों से दवाइयाँ तैयार की जाती हैं | इस तरह पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। |
|