1.

‘सब सौं हिल-मिल चालिए’ तुलसीदास जी ने इस कथन द्वारा क्या सन्देश देना चाहा है? संकलित दोहे के आधार पर लिखिए।

Answer»

तुलसीदास कहते हैं कि इस संसार में विभिन्न प्रकार के स्वभाव, आचरण और रुचियों वाले लोग होते हैं। हमें जहाँ तक हो सबसे हिल-मिल कर समय बिताना चाहिए। मानव जीवन’नदी-नाव संयोग’ के समान है। जैसे नाव द्वारा नदी पार करते समय नौका में बैठे लोगों को थोड़े समय साथ रहने का अवसर मिलता है, उसी प्रकार मानव जीवन में भी थोड़े समय के लिए विभिन्न प्रकृति के लोग हमारे सम्पर्क में आते हैं। इस अवसर का लाभ लेते हुए सभी के साथ प्रेमपूर्वक समय बिताना ही बुद्धिमानी है। यही कवि का सन्देश है।



Discussion

No Comment Found