Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

किस नदी का डेल्टा सुन्दरवन के नाम से जाना जाता है ?(A) यमुना(B) महा नदी(C) गंगा(D) सिंधु

Answer»

सही विकल्प है (C) गंगा

2.

भारत के दृष्टिकोण से सुन्दरवन डेल्टा …………… जंगलों के लिए प्रसिद्ध है ।(A) सदाबहार(B) मानसूनी(C) टुंड्रतुल्य(D) मेन्ग्रुव

Answer»

सही विकल्प है (D) मेन्ग्रुव

3.

निम्नलिखित में से किस झील का उपयोग नमक बनाने के लिए होता हैं ?(A) ढेबर(B) साँभर(C) वूलर(D) नल

Answer»

सही विकल्प है (B) साँभर

4.

गोदावरी नदी दक्षिण की गंगा कहलाती है ।

Answer»

यह सबसे बड़ी द्वीपकल्पीय नदी है । इसकी लम्बाई लगभग 1500 कि.मी. है ।

  • प्रायद्विपीय क्षेत्र में इसका प्रवाह क्षेत्र सबसे विशाल है ।
  • स्थानीय लोग इस नदी को पवित्र नदी मानते है । गोदावरी में अनेक सहायक नदियाँ आकर मिलती है ।
  • इसके विशाल विस्तार के कारण गोदावरी को वृद्धगंगा अथवा दक्षिण गंगा कहते हैं ।
5.

लगून झील का निर्माण किसके कारण होता है ?(A) ज्वार(B) हिमनदी(C) पवन(D) वर्षा

Answer»

सही विकल्प है (A) ज्वार

6.

जल-परिवाह प्रणाली के प्रकार संक्षिप्त में समझाइए ।

Answer»

(A) वृक्षाकार प्रणाली : मुख्य नदी और उसकी सहायक नदियाँ मिलकर जब एक वृक्ष की डालियों जैसी सुंदर रचना करती हैं, तब उसे वृक्षाकार नदी रचना कहते हैं । जैसे, गंगा ।

(B) जाली आकार प्रणाली : पर्वतीय प्रदेश से निकलनेवाले झरने पहाड़ी ढलान के कारण एक-दूसरे से मिलते हैं, तब उनकी रचना जाली आकार की होती है । जैसे, हिमालय की ढलानों से निकलनेवाले अनेक झरने ।

(C) आयताकार प्रणाली : मुख्य नदी और उसकी सहायक नदियाँ एक-दूसरे को समकोण में मिलती हों, तो इसको आयताकार रचना कहते हैं । अधिकांश: भूमिदरार में से बहनेवाली नदियाँ ऐसी रचनावाली होती हैं । जैसे, नर्मदा ।

(D) केन्द्रत्यागी (पर्वताकार) प्रणाली : पर्वतीय प्रदेश में एक पर्वत के चारों तरफ से झरने निकलकर चारों तरफ नदी की रचना करतें हों, तो उसे केन्द्रत्यागी पर्वताकार नदी रचना कहते हैं । जैसे – सौराष्ट्र की नदियाँ ।

7.

भारत की मुख्य लगून झीलों के नाम लिखिए ।

Answer»

चिल्का, पुलिकट और कोलेरू मुख्य खारे पानी की झीलें हैं ।

8.

भारत में अन्तःस्थलीय जल-परिवाह कहाँ देखने को मिलता है ?

Answer»

भारत में अन्तः स्थलीय जल-परिवाह शुष्क एवं अर्द्धशुष्क ऊतरी-पश्चिमी क्षेत्रों में देखने को मिलता है ।

9.

गोदावरी को दक्षिण की गंगा क्यों कहा जाता है ?

Answer»

गोदावरी का अपवाह क्षेत्र लम्बा और बेसिन क्षेत्र विस्तृत है इसलिए इसे दक्षिण की गंगा कहते हैं ।

10.

नर्मदा नदी किस प्रकार की परिवाह प्रणाली है ?(A) वृक्षाकार(B) जालीदार(C) आयताकार(D) केन्द्रत्यागी

Answer»

सही विकल्प है (C) आयताकार

11.

भूमिदार में से बहनेवाली नदियों की प्रणाली किस प्रकार की है ?(A) वृक्षाकार(B) जालीदार(C) आयताकार(D) केन्द्रत्यागी

Answer»

सही विकल्प है(A) वृक्षाकार

12.

भारत में मानवनिर्मित झीलों का निर्माण किस लिए किया गया है ?

Answer»

भारत में मानवनिर्मित झीलों का निर्माण नदियों पर बाँध बनाने के लिए किया गया है ।

13.

गंगा किस प्रकार की जल परिवहन प्रणाली है ?(A) वृक्षाकार(B) जाली आकार(C) आयताकार(D) केन्द्रत्यागी

Answer»

सही विकल्प है (A) वृक्षाकार

14.

गोदावरी की सहायक नदियाँ कौन-कौन सी है ?

Answer»

पूर्णा, वर्धा, प्राणहिता, मांजरा, पेनगंगा, बेनगंगा आदि गोदावरी की सहायक नदियाँ है ।

15.

किसी क्षेत्र की नदी प्रणाली का अध्ययन करने के लिए किस शब्द का उपयोग होता है ?(A) नदीतंत्र(B) नदी क्षेत्र(C) अपवाह(D) इनमें से कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (C) अपवाह

16.

महा नदी का बेसिन किन-किन राज्यों में है ?

Answer»

महा नदी का बेसिन उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड राज्यों में हैं ।

17.

भारत में सबसे विशाल बेसिन किस नदी का है ?(A) गंगा(B) सिन्धु(C) ब्रह्मपुत्र(D) यमुना

Answer»

सही विकल्प है (A) गंगा

18.

विश्व में सबसे अधिक विशाल जल बेसिन किस नदी का है ?(A) अमेजन(B) नील(C) हव्हांग-हो(D) गंगा

Answer»

सही विकल्प है (A) अमेजन

19.

कावेरी नदी का बेसिन किन राज्यों में फैला हुआ हैं ?

Answer»

कावेरी नदी का बेसिन केरल, कर्णाटक और तमिलनाडु में फैला हुआ हैं ।

20.

गोदावरी नदी के बेसिन का ……………….. भाग महाराष्ट्र में है ।(A) 25%(B) 50%(C) 75%(D) 70%

Answer»

सही विकल्प है (B) 50%

21.

सन 1960 में किस नदी के जल बँटवारे का भारत-पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ ?(A) सतलुज(B) झेलम(C) चिनाब(D) सिंधु

Answer»

सही विकल्प है (D) सिंधु

22.

कृष्णा नदी का बेसिन किन राज्यों में फैला हैं ?

Answer»

कृष्णा नदी का बेसिन क्षेत्र महाराष्ट्र, कर्णाटक और आंध्र प्रदेश में फैला हुआ है ।

23.

सिंधु नदी की लम्बाई कितनी है ?(A) 2500 km(B) 2900 km(C) 3000 km(D) 1800 km

Answer»

सही विकल्प है (B) 2900 km

24.

सिंधु नदी बेसिन का कितना भाग भारत में है ?(A) 1/2(B) 1/3(C) 3/4(D) 2/3

Answer»

सही विकल्प है (B) 1/3

25.

तापी नदी की लम्बाई कितने कि.मी. है ?(A) 1312(B) 724(C) 1465(D) 860

Answer»

सही विकल्प है (B) 724

26.

इनमें से किस नदी की लम्बाई 760 कि.मी. है ?(A) कावेरी(B) तापी(C) महा नदी(D) नर्मदा

Answer»

सही विकल्प है (A) कावेरी

27.

अधिकांश नदियाँ (प्रायद्विपीय) बंगाल की खाड़ी में क्यों मिलती है ?

Answer»

भारत की प्राकृतिक रचना तथा पर्वतीय ढालों के कारण अधिकांश प्रायद्विपीय नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलकर पूर्व की ओर बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है ।

28.

कृष्णा नदी की लम्बाई ……………… कि.मी. है ।(A) 860 km(B) 1400 km(C) 1465 km(D) 1312 km

Answer»

सही विकल्प है  (B) 1400 km

29.

गंगा की शाखा पं. बंगाल में किस नाम से जानी जाती है ?(A) पद्मा(B) हुगली(C) जमना(D) कलकनंदा

Answer»

सही विकल्प है (B) हुगली

30.

किन-किन नदियों से मिलकर ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है ?

Answer»

दिहांग, लुहित और केनुला आदि नदियाँ मिलकर असम में ब्रह्मपुत्र के नाम से जानी जाती है ।

31.

प्रायद्विपीय नदियाँ कैसी है ?

Answer»

प्रायद्विपीय नदियाँ मौसमी होती है, जो वर्षा पर निर्भर करती है ।

32.

प्रायद्विपीय नदियों में सबसे बड़ी नदी कौन-सी है ?(A) नर्मदा(B) तापी(C) गोदावरी(D) कावेरी

Answer»

सही विकल्प है (C) गोदावरी

33.

गंगा की सहायक नदी कौन-कौन सी है ?

Answer»

यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी आदि गंगा की मुख्य सहायक नदियाँ है ।

34.

यमुना की सहायक नदियों की क्या विशेषताएँ हैं ?

Answer»

ये नदियाँ अर्धशुष्क क्षेत्र से निकलती हैं तथा उनकी लंबाई भी कम है । उनका जलभंडार भी मर्यादित हैं ।

35.

प्रायद्विपीय पठार की कौन-सी नदियाँ गंगा में मिलती हैं ?

Answer»

चंबल, बेतवा तथा सोन नदियाँ गंगा में मिलती हैं ।

36.

गंगा नदी की शाखा बाँग्लादेश में किस नाम से प्रवेश करती है ?(A) भागीरथी(B) पद्मा(C) हुगली(D) मेघना

Answer»

सही विकल्प है (B) पद्मा

37.

गंगा नदी की लम्बाई कितने कि.मी. है ?(A) 1800(B) 2500(C) 2900(D) 3200

Answer»

सही विकल्प है (B) 2500

38.

कौन-सा शहर गंगा और सिंधु नदी के बीच जल-विभाजक का काम करता है ?(A) अंबाला(B) अमृतसर(C) चंडीगढ़(D) दिल्ली

Answer»

सही विकल्प है (D) दिल्ली

39.

गंगा से यमुना नदी किस स्थान पर मिलती है ?(A) कानपुर(B) इलाहाबाद(C) पटना(D) मथूरा

Answer»

सही विकल्प है (B) इलाहाबाद

40.

निम्नलिखित विधानों के भौगोलिक कारण दीजिए :नदियों का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है ।

Answer»

पशुपालन से लेकर कृषि प्रवृत्ति में जुड़े हुए समाज पानी के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इन्हीं नदियों पर आधारित रहता है ।

  • नगरों में भी नदियों के पानी का उपयोग होता है ।
  • नदियाँ वाणिज्य तथा व्यापार के लिए परिवहन का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है ।
  • नदियों पर बहुउद्देशीय बाँध बनाए गये है ।
  • इस प्रकार नदियाँ संस्कृति एवं सभ्यता की जनक मानी जाती है ।
41.

निम्नलिखित विधानों के भौगोलिक कारण दीजिए :नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा है ।

Answer»

मानव अपने दैनिक जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में नदियों के जल का उपयोग बढ़ाता जा रहा है ।

  • बढ़ती हुई जनसंख्या, शहरीकरण, औद्योगीकरण के साथ साथ पानी की माँग बढ़ती जा रही है ।
  • परिणामस्वरुप अधिक से अधिक मात्रा में नदियों के पानी का उपयोग बढ़ता जा रहा है ।
  • बड़े पैमाने पर गटरों का दूषित जल, कीचड़ तथा औद्योगिक कचरा आदि भी इन नदियों में गिराया जाता है ।
  • इन कारणों से नदियों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है ।
42.

कोई पर्वत या पठारी प्रदेश नदियों के प्रवाह को एक-दूसरे से अलग करें तो उसे क्या कहते हैं ?(A) जलरचना(B) जल-विभाजक(C) नदीतंत्र(D) बेसिन

Answer»

(B) जल-विभाजक

43.

हिमालय की कौन-सी मुख्य दो नदियाँ पर्वतमाला के ऊपरी भाग से निकलती है ?

Answer»

हिमालय की मुख्य दो नदियाँ सिंधु और ब्रह्मपुत्र पर्वतमाला के ऊपरी भाग से निकलती हैं ।

44.

नर्मदा बेसिन के विषय में बताइए ।

Answer»

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक के पास से निकलती है । यह पश्चिम दिशा में एक दरार घाटी से होकर जबलपुर के संगमरमर की चट्टानों के प्रदेश से होकर बहती है । नर्मदा ढ़लान के कारण तीव्र वेग से बहती हुई धुंआधार नामक जलप्रपात की रचना करती है ।
इसकी सहायक नदियाँ छोटी है और समकोण पर मिलती है । इस नदी की लम्बाई लगभग 1312 कि.मी. है । इसका बेसिन क्षेत्र मध्य प्रदेश एवं गुजरात में फैला हुआ है ।

45.

गंगा नदी – तंत्र के विषय में समझाइए ।

Answer»

गंगा नदी हिमालय के गंगोत्री से निकलनेवाली भागीरथी और अलकनंद के देवप्रयाग में मिलने से बनती है । इसकी कुल लम्बाई 2500 कि.मी. है । हरिद्वार के पास गंगा नदी मैदान में प्रवेश करती है । दिल्ली को गंगा का प्रवेशद्वार तथा अंबाला गंगा और सिंधु का जल-विभाजक हैं । गंगा की मुख्य सहायक नदियों में यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी हिमालय की तथा चंबल, बेतवा और सोन नदियाँ प्रायद्विपीय पठारी गंगा और उसकी सहायक नदियों के द्वारा निर्मित उपजाऊ मैदान से भारत ने कृषि क्षेत्र में समृद्धि प्राप्त की है ।

उत्तर तथा दक्षिण में से मिलनेवाली नदियों का संयुक्त प्रवाह आगे चलकर दो भागों में बँटता है । पहला भाग बाँग्लादेश में ‘पद्मा’ दूसरा भाग बंगाल में हुगली के नाम से जाना जाता है । गंगा का प्रवाह पद्मा बाँग्लादेश में ब्रह्मपुत्र से मिलकर संयुक्त रूप से मेघना के नाम से जाना जाता है ।। गंगा अपने मुहाने पर विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुन्दर वन की रचना करता है, जो मेन्युव जंगलों के लिए प्रसिद्ध है । अंबाला से सुन्दरवन तक मैदान का प्रति 6 कि.मी. पर एक मीटर ढलान कम होता हैं, इसीलिए इस नदी में विसर्पण अधिकतर दिखाई देता है ।

46.

ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र के विषय में आप जो जानते हैं, वह लिखिए ।

Answer»

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है । तिब्बत में इसे सांग्पों नदी कहते हैं ।

  • यह हिमालय के समानांतर पूर्व की ओर बहती हुई नामचायरवा शिखर के पास अंग्रेजी U आकार का मोड़ बनाकर भारत में अरूणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है ।
  • इस प्रकार इसके प्रवाह का बड़ा हिस्सा भारत के बाहर है ।
  • भारत में यह अरुणाचल प्रदेश और असम में होकर बहती है ।
  • इसमें अनेक सहायक नदियाँ आकर मिलती है जिसमें कपिलि सबसे प्रमख है ।
  • भारत में यह ऐसे स्थानों से गुजरती है, जहाँ अतिशय वर्षा होती है, जिससे इस नदी में पानी और काँप का विशाल भंडार बहकर आता है ।
  • असम में ब्रह्मपुत्र नदी अनेक शाखाओं में बहकर एक गुंफित नदी के स्वरूप में बहती है, जिसके प्रवाह के बीच में कुछ बड़े द्वीप देखने को मिलते है ।
  • इस नदी में बरसात के दिनों में बाढ़ आती रहती है, जिससे असम और बांग्लादेश में भयंकर विनाश होता है ।
  • बाँग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी गंगा की एक शाखा पदमा में मिलती है । इनमें संयुक्त प्रवाह को मेघना नदी के नाम से जाना जाता है ।
47.

अंतर लिखिए : हिमालय की नदियाँ – प्रायद्धिपीय नदियाँ ।

Answer»
हिमालय की नदियाँप्रायद्धिपीय नदियाँ
1. ये नदियाँ सदाबहार होती है ।ये नदियाँ मौसमी होती है ।
2. इनमें बारहों महीने पानी भरा रहता है ।इनमें कुछ महीने ही पानी भरा रहता है ।
3. गर्मी में हिमालय की बर्फ पिघलने से पानी भरा रहता है ।इनका जल भंडार मात्र वर्षाऋतु पर आधारित होता है ।
4. ये नदियाँ लम्बी और चौड़ी है ।ये नदियाँ छोटी और शंकरी है ।
5. इनका उद्गम स्थान हिमालय है ।अधिकांश प्रायद्विपीय नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती है ।
6. ये नदियाँ लम्बी दूरी तय करती है, जिससे डेल्टा बनाती है ।ये नदियाँ कमदूरी और तेज प्रवाह के कारण खाईयाँ बनाती है ।
7. ये अपने मार्ग में मैदान बनाती है ।ये अपने मार्ग में झरने (प्रपात) बनाती है ।
8. ये नदियाँ जल परिवहन के लिए उपयोगी हैये नदियाँ जलविद्युत के लिए उपयोगी है ।
48.

उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:1. ……… नदी एक मात्र पुरुषवाचक सर्वनामवाली नदी है ।2. ब्रह्मपुत्र नदी बाँग्लादेश में ……………….. नाम से जानी जाती है ।3. माझुली की नदी द्वीप ……………….. नदी के प्रवाह में है ।4. ब्रह्मपुत्र नदी ……………… स्वरूप में बहती है ।5. ……. में वर्षाऋतु के समय निक्षेपण अधिक होता है ।6. नर्मदा नदी की लम्बाई ………….. कि.मी. है ।7. तापी नदी का उद्गम स्थल ……………….. है ।8. अरब सागर और पश्चिमी घाट के बीच का तटीय मैदान ………… है ।

Answer»

1. (ब्रह्मपुत्र)

2. (जमुना)

3. (ब्रह्मपुत्र)

4. (गुंफित)

5. (असम)

6. (1312)

7. (बेतुल)

8. (संकरा)

Previous Next