Saved Bookmarks
| 1. |
मियौं नसीरुद्दीन को नानबाइयों का मसीहा क्यों कहा गया है ? |
|
Answer» मियाँ नसीरुद्दीन छप्पन प्रकार की रोटियाँ बनाने के लिए मशहूर हैं । उन्हें ‘बाकरखानी – शीरमाल – ताफ़तान – बेसनी – खमीरी – रूमाली – गाव – दीदा – गाजेबान – तुनकी’ आदि प्रकार की रोटियाँ बनाने की कला आती है । यह उनका खानदानी पेशा है । यह कला उन्होंने अपने पिता से सीखी थी। उनकी रोटियाँ तुनकी पापड़ से भी ज्यादा महीन होती हैं। मियाँ नसीरुद्दीन अपने शागिर्दो का भी खूब ध्यान रखते हैं । वे उन्हें समय पर उचित वेतन भी देते हैं। इसी प्रकार, मियाँ नसीरुद्दीन के रोटियाँ बनाने की कला तथा उनके पेशे के प्रति समर्पण देखकर लेखिका बहुत प्रसन्न होती है । इसलिए उन्हें नानबाइयों का मसीहा कहा जाता है। |
|