1.

पाठ में मियाँ नसीरुद्दीन का शब्दचित्र लेखिका ने कैसे खींचा है ?

Answer»

लेखिका जब मटियामहल के गढ़ेया मुहल्ले की ओर से निकली तब वे खानदानी नानबाई मियाँ नसीरुद्दीन की दुकान पर पहुँची । मियाँ नसीरुद्दीन छप्पन प्रकार की रोटियाँ बनाने के लिए मशहूर हैं । लेखिका जब अंधेरी-सी दुकान के अंदर झाँकती हैं तब वह देखती हैं कि मियाँ नसीरुद्दीन चारपाई पर बैठे बीड़ी का मजा ले रहे हैं । मौसमों की मार से पका चेहरा, आँखों में काइयाँ भोलापन और पेशानी पर मँजे हुए कारीगर के तेवर । इस प्रकार लेखिका ने मियाँ नसीरुद्दीन का शब्दचित्र पाठ में किया है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions