Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

भवन मज़बूत कब होता है?

Answer»

भवन तब मज़बूत होता है, जब उसकी नींव मज़बूत होती है।

2.

निम्नलिखित शब्दों के उपसर्ग पहचानकर लिखिए :दुर्मतिअनन्यअनुपमदुर्लभसुशोभितअत्यंतअनुसारसुमति

Answer»

1. दुर्मति – दुः (दुस) + मति

2. अनन्य – अन् + अन्य

3. अनुपम – अन् + उपम

4. दुर्लभ – दुः (दुस) + लभ

5. सुशोभित – सु + शोभित

6. अत्यंत – अति + अन्त

7. अनुसार – अनु + सार

8. सुमति – सु + मति

3.

निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखेंप्रगति = ————हवा = ————ध्वनि = ————फूल = ————भ्रमर। = ————

Answer»

शब्द = पर्यायवाची शब्द

प्रगति = उन्नति, बढ़ोत्तरी, बढ़ती, वृद्धि।

हवा = वायु, पवन, वात, समीर।

ध्वनि = शब्द, आवाज़, गूंज, स्वर।

फूल = पुष्प, सुमन, प्रसून, कुसुम।

भ्रमर = भौंरा, भँवरा, सारंग, षट्पद।

4.

लेखक ऐसा क्यों कहता है कि गुलमर्ग को कभी पूरा देखा नहीं जा सकता?

Answer»

गुलमर्ग में रहकर वहाँ के साथ व्यक्ति की आत्मीयता बहुत गहरी हो जाती है। यहाँ तक कि व्यक्ति अपने आपको वहाँ के सपाट मैदान का एक हिस्सा समझने लगता है। वहाँ के जिस. परिसर में व्यक्ति रहता है, वह उसके भीतर समा जाता है। आत्मीयता का कोई ओर-छोर नहीं होता। इसलिए लेखक को लगता है कि गुलमर्ग को कभी पूरा देखा नहीं जा सकता।

5.

लेखक ने गुलमर्ग के दिन को वाचाल क्यों कहा?

Answer»

गुलमर्ग में रात आते ही सबकुछ खामोश हो जाता है। दिन में सैलानियों के कारण वहाँ बहुत चहल-पहल रहती है। इसलिए लेखक ने गुलमर्ग के दिन को वाचाल कहा।

6.

प्रगति करने पर लोग क्या भूल जाते हैं?

Answer»

प्रगति करने पर लोग अक्सर अपने मूलभूत आधार को भूल जाते हैं तथा अपने जीवन की सारी प्रगति का श्रेय स्वयं को देते हैं, जबकि उनकी प्रगति के पीछे उन सब का हाथ होता है जिनके कारण वास्तव में उनकी प्रगति हुई।

7.

निम्नलिखित शब्दों के प्रत्यय पहचानकर लिखिए :अंबुजमधुकरमनमोहकमाहात्म्यतृप्तिप्यासाजलज

Answer»

1. अंबुज – अम्बु + ज

2. मधुकर – मधु + कर

3. मनमोहक – मनमोह + क

4. माहात्म्य – महात्म + य

5. तृप्ति – तृप्त + इ

6. प्यासा – प्यास + आ

7. जलज – जल + ज

8.

रंगीन बिन्दुओं का पूरा विस्तार एक बार सिहर जाता है. और अपने को समेटने लगता है।

Answer»

मौसम सुहावना था। हरी घास पर बैठे रंग-बिरंगे कपड़े पहने हुए तरह-तरह के सैलानी सुहावने वातावरण का आनंद ले रहे थे। तभी बूंदें गिरने लगी और सैलानी उठ-उठकर सुरक्षित जगहों में जाने लगे।

9.

प्रकाश, बादल तथा हवा के कारण गुलमर्ग दर्शन में आए रोमांच का वर्णन कीजिए।

Answer»

गुलमर्ग प्रकृति की क्रीडास्थली है। बर्फ से ढके पहाड़ों पर सूर्य का प्रकाश सुनहली आभा प्रकट करता है। आकाश से बरसते बर्फ के पारदर्शक कण प्रकाश में उज्ज्वल हो उठते है। बादलों के समूह आकाश में ऐसे विचरते हैं जैसे नन्हे-नन्हे द्वीप इधर-उधर भटक रहे हों। सुहावनी लगनेवाली हवा एकाएक तूफान का रूप ले लेती है, तेज हवा के साथ बरसाती घटाएँ तेजी से आगे बढ़ती हैं। बीच-बीच में बिजली भी कौंधने लगती है। इस प्रकार प्रकाश, बादल और हवा के कारण गुलमर्ग एक अनोखे रोमांच से भर जाता है।

10.

फूलों ने अभिमान से भर कर क्या कहा था?

Answer»

फूलों ने अभिमान से भर कर कहा था कि उनके विकास में पत्तियों का कोई योगदान नहीं था। वे तो स्वयं खुले थे; फले थे और फूले थे। उन्होंने स्वयं ही रंग-रस पाया था। उनके यश को भँवरों ने गाया था और उनकी सुगंध दूर-दूर तक फैली थी।

11.

सैलानी कब और क्यों सिहर जाते हैं.?

Answer»

सैलानी बर्फबारी होने पर अत्यंत ठंडक के कारण सिहर जाते हैं।

12.

पत्तियाँ स्वर कैसे उत्पन्न करती हैं?

Answer»

पत्तियाँ हर-हर स्वर करती हैं जो उनकी आपसी रगड़ से उत्पन्न होता है।

13.

गुलमर्ग का भौगोलिक वातावरण कैसा है?

Answer»

गुलमर्ग ऊंचाई पर पहाड़ियों से घिरा हुआ ठंडा स्थान है।

14.

फूलों पर कौन बौराएं हैं?

Answer»

फूलों पर भँवरे बौराएं हैं।

15.

भ्रमरों ने किन के गुन गाए हैं?

Answer»

भ्रमरों ने फूलों के गुण गाए हैं।

16.

थके हुए पथिकों के मन का शाप-ताप कौन हरती हैं?

Answer»

पत्तियाँ थके हुए पथिकों के मन का शाप-ताप हरती हैं।

17.

लेखक की प्रतीक्षा असफल क्यों हुई?

Answer»

लेखक तूफानी हवा के साथ आ रही बरसती घटा से घिर जाने की प्रतीक्षा कर रहा था। लेकिन तूफान रुक जाने से घटा उस तक नहीं पहुंची। इसलिए लेखक की प्रतीक्षा असफल हुई।

18.

लेखक ने गुलमर्ग के साथ व्यक्ति की आत्मीयता बढ़ने का क्या कारण बताया है?

Answer»

लेखक ने गुलमर्ग के अपार आकर्षण को उसके साथ व्यक्ति की आत्मीयता बढ़ने का कारण बताया है।

19.

फूलों ने पत्तियों की चंचलता का आधार क्या बताया?

Answer»

फूलों के अनुसार पत्तियों की चंचलता का आधार डाली है।

20.

प्रगतिशील जगती में कौन तिल भर भी नहीं डोला?

Answer»

प्रगतिशील जगती में तना तिल भर भी नहीं डोला।

21.

निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करेंएक दिन फूलों ने भी कहा था, पत्तियाँ?पत्तियों ने क्या किया?संख्या के बल पर बस डालों को छाप लिया,डालों के बल पर ही चल-चपल रही हैं,हवाओं के बल पर ही मचल रही हैंलेकिन हम अपने से खुले, खिले फूले हैंरंग लिए, रस लिए, पराग लिएहमारी यश-गंध दूर-दूर-दूर फैली है,भ्रमरों ने आकर हमारे गुन गाए हैं,हम पर बौराए हैं।

Answer»

डालियों की बातें सुन कर एक दिन पत्तियों ने भी कहा कि डाल में भी भला कोई विशेषता है ? हम मानती हैं कि वे झूमती हैं, झुकती हैं, हिलती हैं परंतु इस आवाज़ वाली दुनिया में क्या कभी उन्होंने एक शब्द भी बोला है ? अर्थात् वे बिलकुल नहीं बोलती हैं। इसके विपरीत पत्तियाँ कहती हैं कि वे सदा हर-हर का शब्द बोलती रहती हैं। उनके आपस में टकराने से वातावरण उनकी खड़खड़ाहट की आवाज़ से भर जाता है। हर वर्ष वे नया स्वरूप प्राप्त कर लेती हैं और पतझड़ में झड़ जाती हैं। वसंत के आने पर वे फिर निकल आती हैं और डालियों पर छा जाती हैं। वे थके हुए मन वाले पथिकों की परेशानियों तथा गर्मी को दूर कर उन्हें शांति प्रदान करती हैं।

22.

फूलों के गुन किसने गाए हैं(क) भ्रमर(ख) कोयल(ग) मोर(घ) पपीहा।

Answer»

सही विकल्प है (क) भ्रमर

23.

जीवन से सदा कौन डरी रही(क) जड़(ख) डाल(ग) पत्ती(घ) गंध।

Answer»

सही विकल्प है (क) जड़

24.

लेखक ने गुलमर्ग की पगडण्डियों के लिए क्या उपमा दी?

Answer»

लेखक ने गुलमर्ग की पगडंडियों के लिए पतली-पतली नरम बाँहों की उपमा दी।

25.

तने को अपने आप पर क्या घमंड था?

Answer»

तने को अपने आप पर यह घमंड था कि वह अपने साहस और शक्ति के कारण बढ़ सका। वह अपने बलबूते पर ज़मीन से ऊपर उठ सका। मिट्टी की गहराइयों से वह स्वयं बाहर निकला। उसने स्वयं अपनी शक्ति के कारण अपना विकास किया। वह जड़ की अपेक्षा अधिक सक्षम था।

26.

पत्तियाँ डाल की किस कमी की ओर संकेत करती हैं?

Answer»

पत्तियाँ डाल की इस कमी की ओर संकेत करती हैं कि वे इस ध्वनि प्रधान संसार में एक शब्द भी नहीं बोल सकती हैं। वह तो अपने भावों-विचारों को भी व्यक्त नहीं कर पाती।

27.

खिड़की के पास खड़ा लेखक बरसाती घटा को देखकर किस बात की प्रतीक्षा करने लगा?

Answer»

खिड़की के पास खड़ा लेखक बरसाती घटा को देखकर इस बात की प्रतीक्षा करने लगा कि वह (घटा) उस तक पहुंचे और उसे अपने में लपेट ले।

28.

सबकी बातें सुनकर जड़ क्यों मुसकराई?

Answer»

सब की बातें सुनकर जड़ इसलिए मुसकराई थी कि केवल वह ही जानती थी कि यदि वह न होती तो वृक्ष का अस्तित्व ही न होता। न तना, न शाखाएं, न पत्ते और न ही फूल होते। जड़ ही उन सब का पोषण करती है। उन सभी का अस्तित्व उसी के कारण ही होता है।

29.

लेखक को किस बात का अफसोस हुआ?

Answer»

लेखक को इस बात का अफसोस हुआ कि वह बरसाती घटा उसके बराबर नहीं हो सकी।

30.

हर वर्ष नूतन कौन होती है(क) जड़(ख) डाल(ग) पत्ती(घ) गंध।

Answer»

सही विकल्प है (ग) पत्ती

31.

निम्नलिखित पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या करेंएक दिन तने ने भी कहा था,जड़?जड़ तो जड़ ही हैजीवन से सदा डरी रही है,और यही है उसका सारा इतिहासकि ज़मीन से मुँह गड़ाए पड़ी रही है;

Answer»

कवि लिखता है कि एक दिन तने ने जड़ के संबंध में कहा कि जड़ तो बिलकुल जड़ अर्थात् निर्जीव है। वह सदा जीवन से भयभीत रहती है। उसका सारा इतिहास यही है कि वह सदा ज़मीन में ही मुँह गड़ा कर पड़ी रहती है, वह संसार से मुँह छिपा कर जमीन के अंदर छिपी रहती है, किंतु तना स्वयं को जमीन से ऊपर उठा कर बढ़ता हुआ बताता है, वह मज़बूत बना हुआ है इसलिए तना कहलाता है, वह तना हुआ अर्थात् अकड़ा हुआ, घमंडी है।

32.

एक दिन तने ने जड़ को क्या कहा?

Answer»

तने ने जड़ से कहा कि वह तो निर्जीव है तथा सदा जीवन से डरी रहती है।

33.

डाली तने को हीन क्यों समझती है?

Answer»

डाली तने को हीन इसलिए समझती है क्योंकि उसे जहाँ बैठा दिया जाता है वहीं बैठा रहता है, कभी भी गतिशील नहीं होता जबकि वे लहराती रहती हैं।

34.

जड़ को जड़ किसने कहा? 

Answer»

जड़ को जड़ तने ने कहा।

35.

गुलमर्ग में सपने फूलकर उगते हैं- हरियाली के आर-पार, लाल-लाल छतों के ऊपर आकाश में।

Answer»

गुलमर्ग के रंगीन फूल रंगीन और सुंदर सपनों की तरह होते हैं। हरी-भरी घास पर दूर-दूर तक फूल ही फूल दिखाई देते हैं। लाल रंग की छतों पर भी फूल नजर आते हैं।

36.

सुनीता ने अपने सपने कैसे साकार किए? ।

Answer»

अंतरिक्ष में जाने की सुनीता की तीव्र इच्छा थी। इसलिए पायलट बनने के बाद वे नासा जाने में सफल हुईं। वहाँ उन्हें कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। अंतरिक्ष कार्यक्रम तथा अंतरिक्ष यान आदि के बारे में जानकारी पाने के लिए उन्हें रूस में रहना पड़ा। पूरी तैयारी के लिए वे नौ दिन पानी में भी रहीं। उनका पूरा प्रशिक्षण आठ साल में खत्म हुआ। इसके बाद वे डिस्कवरी मिशन में शामिल हुईं और 10 दिसंबर, 2007 को अटलांटिस अंतरिक्ष यान से स्पेस स्टेशन पहुंचीं। इस प्रकार सुनीता ने अपने सपने साकार किए।

37.

जड़ का इतिहास क्या है ?

Answer»

जड़ का इतिहास यह है कि वह सदा ज़मीन के अंदर मुँह गड़ा कर पड़ी रहती है। वह तो मिट्टी से कभी बाहर ही नहीं निकलती।

38.

तूफ़ान के एकाएक रूक जाने पर लेखक को कैसा अनुभव हुआ?

Answer»

तूफान के एकाएक रुक जाने पर लेखक को ऐसा अनुभव हुआ जैसे उसका दम घुटने लगा हो।

39.

‘हरियाली का सपना कुहासे के फूल में बदल जाता है.’ – यह दृश्य किस समय का है?(अ) प्रातःकाल(ब) दोपहर(क) सायंकाल(ड) अर्धरात्रि

Answer»

सही विकल्प है (क) सायंकाल

40.

निम्नलिखित के अनेकार्थी शब्द लिखेंजड़ = ————तना = ————डाल = ————डोली = ————बोली। = ————

Answer»

जड़ = मूर्ख, स्थिर, वनस्पतियों की जड़, आधार।

तना = अकड़ा हुआ, पेड़-पौधों का जड़ से जुड़ा हिस्सा, कसा हुआ।

डाल = शाखा, डालना/उड़ेलना।

डोली = कांपी, मिट्टी का छोटा बर्तन, विवाह के पश्चात् लड़की का ससुराल गमन हेतु पालकी, शिविका।

बोली = वचन, भाषा, बोलचाल, नीलाम की आवाज़, व्यंग्य, कटाक्ष।

41.

पहली बार गुलमर्ग को देखने में लेखक को कितना समय लगा था?

Answer»

पहली बार गुलमर्ग को देखने में लेखक को एक घण्टे का समय लगा था।

42.

सुनीता ने अंतरिक्ष में कितने प्रकार के रिकॉर्ड बनाए?

Answer»

सुनीता ने अप्रैल, 2007 में अंतरिक्ष के बोस्टन मैराथन में भाग लिया था। इसमें 4 घंटे 24 मिनट में 42 किमी का सफर तय करके वह प्रथम स्थान पर रही थी। सुनीता से पहले शैनोन ल्यूसिक नामक अंतरिक्षयात्री 188 दिन और 4 घंटे अंतरिक्ष में रहा था। सुनीता ने अंतरिक्ष में उससे 6 दिन 14 घंटे अधिक समय तक रहकर ल्यूसिक का रिकॉर्ड तोड़ा। इसी प्रकार 29 घंटे 17 मिनट तक स्पेसवॉक करके उसने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस तरह सुनीता ने अंतरिक्ष में अनेक प्रकार के रिकॉर्ड बनाए।

43.

उचित उपसर्ग जोड़कर उनके विरुद्धार्थी शब्द बनाइए :साधारणमानउदाररंगस्मृति

Answer»

1. असाधारण

2. अपमान

3. अनुदार

4. बेरंग

5. विस्मृति

44.

उचित प्रत्यय जोड़कर विशेषण शब्द बनाइए :सुरमाबरसाततूफ़ानचमकविस्फोट

Answer»

1. सुरमई

2. बरसाती

3. तूफानी

4. चमकीला, चमकदार

5. विस्फोटक

45.

वाक्य में प्रयोग कीजिए :1. विस्फोट – ………..2. आकर्षण – ………..3. पारदर्शक – ………..4. रोमांचक – ………..

Answer»

1. विस्फोट – किसी पदार्थ का तेज आवाज़ के साथ फटना
वाक्य : बम विस्फोट से आसपास के मकान हिल उठे।

2. आकर्षण – खिचाव
वाक्य : तितलियों को फूलों का बड़ा आकर्षण रहता है।

3. पारदर्शक – आरपार दिखलाई देनेवाला
वाक्य : घना कोहरा अब पारदर्शक होने लगा है।

4. रोमांचक – रोंगटे खड़े कर देनेवाला
वाक्य : जादूगर ने बड़े रोमांचक खेल दिखाए।

46.

निम्नलिखित शब्दों के विशेषण शब्द बनाइएइतिहास = ————दिन = ————वर्ष = ————रंग = ————रस। = ————

Answer»

शब्द = विशेषण

इतिहास = ऐतिहासिक

दिन = दैनिक

वर्ष = वार्षिक

रंग = रंगीला/रंगीन

रस। = रसीला।

47.

सुनीता कितना समय अंतरिक्ष में रहकर लौटीं?

Answer»

सुनीता 194 दिन 18 घंटे और 58 मिनट अंतरिक्ष में रहकर लौटीं।

48.

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उत्तेजना क्यों थी?

Answer»

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उत्तेजना थी, क्योंकि अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स हवाई जहाज से वहाँ पहुँची थीं।

49.

उचित प्रत्यय जोड़कर संज्ञा बनाइए :लालखामोशकमजोरआकर्षक

Answer»

1. लालिमा

2. खामोशी

3. कमजोरी

4. आकर्षण

50.

कल्पना चावला हमारी कल्पना बनकर कैसे रह गईं?

Answer»

कल्पना चावला अंतरिक्ष अभियान पूरा करने के बाद लौटते समय एक दुर्घटना में चल बसीं। इस तरह वे हमारी कल्पना बनकर रह गईं।