This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
पेड़ की जगह तुम होते तो क्या करते? |
|
Answer» पेड़ का जन्म धन्य है | पेड़ों,की जगह मैं होता तो अपना सर्वस्व प्राणियों की सेवा में अर्पण करता। मुख्यतः |
|
| 2. |
पेड़ हमारा सच्चा दोस्त है । कैसे? |
|
Answer» पेड़ प्रकृति की संपदा है । पेड़ मानव के परम मित्र हैं । पेड़ मानव की सेवा में तत्पर रहते हैं। पेडों से कई लाभ हैं । पेड़ हमें फल देकर भूख मिटाते हैं । पेड़ों की शीतल छाया में मानव, पशु-पक्षी सभी आराम करते हैं । पेड़ों से गर्मी दूर होती है और पर्यावरण में संतुलन बना रहता है । पेड़ों से प्राणियों के लिए. आवश्यक प्राण वायु मिलता है। पेडों की लकडी से अनेक उपयोगी चीजें बनती हैं । पेड़ों की जडी-बूटियों से दवाइयाँ तैयार की जाती हैं । इस तरह पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं । |
|
| 3. |
इस कहानी का नाम “सच्चा दोस्त” क्यों रखा गया है? |
|
Answer» सच्चा दोस्त निस्वार्थ भावना से अपने मित्र की सहायता करना चाहता है । अपने मित्र के लिए वह सब कुछ करने तैयार रहता है | चाहे अपना जीवन चला जाए अपने मित्र को सुखी रखना चाहता है । इस कहानी में पेड ने अपने को खोकर अमर की मदद की । इसलिए इस कहानी का नाम ‘सच्चा दोस्त’ रखा गया है। |
|
| 4. |
पेड़ से हमें क्या – क्या लाभ हैं? |
|
Answer» पेड़ परोपकारी हैं । पेड़ प्रकृति की संपदा है । पेड़ मानव के परम मित्र हैं । पेड़ मानव की सेवा में तत्पर रहते हैं । पेड़ों से कई लाभ हैं । पेड़ों हमें फल देकर भूख मिटाते हैं । पेड़ों की शीतल छाया में मानव, पशु-पक्षी सभी आराम करते हैं । पेडों से गर्मी दूर होती है और पर्यावरण में संतुलन बना रहता है । पेड़ों से प्राणियों के लिए आवश्यक प्राण वायु मिलता है । पेड़ों की लकडी से अनेक उपयोगी चीजें बनती हैं। पेडों की जडी बूटियों से दवाइयाँ तैयार की जाती हैं | इस तरह पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। |
|
| 5. |
अमर और पेड़ की दोस्ती के बारे में बोलो। |
|
Answer» एक पेड़ था । अमर नामक एक लडका था । पेड़ और अमर दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे। दोनों सच्चे मित्र थे । हर दिन अमर पेड़ के पास जाता था । उसके फल खाता था । उसके पत्ते इकट्ठा करके माला बनाता था । उसकी शाखाओं से झूलता था । दोनों खेलते थे । अमर थककर पेड़ की छाया में सो जाता था | अमर के बड़े होने पर पेड अमर के लिए नदी पार करने की नाव बना था । तूफ़ान में घर के नष्ट होने पर पेड़ ने अपने तने से उसके घर बनाने में मदद की । अमर के सर्दी से काँपते समय, अपनी सूखी लकड़ियाँ जलाकर उसकी सर्दी दूर कर दी । इस तरह पेड़ ने अमर से सच्ची दोस्ती निभायी और अपना सब कुछ त्याग दिया। |
|
| 6. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।एक पेड़ था। उसका एक दोस्त था। उसका नाम अमर था। दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे। हर रोज़ अमर पेड़ के पास जाता था। उसके फल खाता था। उसके पत्ते इकट्ठा करता था। इन पत्तों की माला बनाता था। पेड़ के तने पर चढ़ता था। उसकी शाखाओं से झूलता था।1. पेड़ का दोस्त कौन था?2. वह हर रोज कहाँ जाता था?3. अमर पत्तों से क्या बनाता था?4. अमर कहाँ चढ़ता था?5. यह गद्यांश किस पाठ से दिया गया है? |
Answer»
|
|
| 7. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।एक पेड़ था। उसका एक दोस्त था। उसका नाम अमर था दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे। हर रोज़ अमर पेड़ के पास जाता था। उसके फल खाता था। उसके पत्ते इकट्ठा करता था। इन पत्तों की माला बनाता था।1. पेड के दोस्त का क्या नाम था?2. दोनों आपस में क्या करते थे?3. हर रोज़ अमर किसके पास जाता था?4. अमर क्या इकट्ठा करता था?5. यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है? |
Answer»
|
|
| 8. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।अमर पेड के पास गया। पेड को अपनी समस्या बतायी। पेड ने कहा – ‘मेरी शाखाएँ काटो। नाव बना लो।’ अमर ने वैसा ही किया। वह शहर चला गया।1. पेड के पास कौन गया?2. पेड ने अमर से क्या कहा?3. अमर कहाँ चला गया?4. ‘शहर’ शब्द का विलोम शब्द क्या है?5. यह गद्यांश किस पाठ से दिया गया है? |
Answer»
|
|
| 9. |
सच्चा दोस्त पाठ से क्या संदेश मिलता है? |
|
Answer» सच्चा दोस्त पाठ से हमें यह संदेश मिलता है कि हर एक व्यक्ति पेड – पौधों को लगाना चाहिए। पेड – पौधों हमारी रक्षा कवच है। पेड़ – पौधों से प्रकृति में संतुलन रहता है। इन से प्रकृती हरा – भरा रहता है। |
|
| 10. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए।एक आदमी के पास एक तोता था। तोते के पंख हरे थे। उसकी चोंच लाल थी। वह बड़ा सुन्दर था। उस आदमी ने उस तोते को ‘इसमें क्या शक है’ बोलना सिखाया। इसके सिवाय वह तोता और कुछ नहीं बोल सकता था।1. आदमी के पास क्या था?A) कौआB) तोताC) कबूतरD) चिड़िया2. तोते के पंख कैसे थे?A) हरेB) लालC) पीलेD) सफेद3. चोंच कैसे थे?A) हरेB) कालाC) लालD) केसरिया4. तोता कैसा था?A) सुंदरB) असुंदरC) दुःखीD) कुरूप5. आदमी ने तोते को क्या बोलना सिखाया?A) इसमें शक हैB) इसमें क्या हैC) क्या शक हैD) इसमें क्या शक है |
Answer»
|
|
| 11. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए।हर वर्ष छः ऋतुएँ आती हैं – बसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत और शिशिर। इनमें बसंत को ऋतुओं का राजा कहते हैं। इस समय मौसम बडा सुहावना होता है। बच्चों में और नव युवकों में उल्लास भर जाता है। बूढ़ों में भी जवानी आ जाती है। प्राणि मात्र में नयी शक्ति भर जाती है।1. ऋतुओं का राजा किसे कहते हैं?A) बसंत कोB) वर्षा कोC) शरद कोD) शिशिर को2. बसंत के समय मौसम कैसा होता है?A) गीलाB) सुहावनाC) ठंडाD) बर्फीला3. किनमें उल्लास भर जाता है?A) बच्चों और नवयुवकों मेंB) बूढों मेंC) बच्चों मेंD) विद्यार्थियों में4. बूढों में क्या आती है?A) शक्तिB) उल्लासC) जवानीD) बुढ़ापा5. नयी शक्ति किसमें भर जाती है?A) बूढ़ों मेंB) बच्चों मेंC) प्राणिमात्र मेंD) नव युवकों में |
Answer»
|
|
| 12. |
रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य फिर से लिखिए।1) वह एक लडका था।2) मैं जल्दी बूढा हो गया हूँ।3) बच्चा रो रहा था ।4) बालक पाठशाला जा रहा है। |
Answer»
|
|
| 13. |
रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए। 1) नौकरी की तलाश में अमर गया।2) अमर ने खूब पैसे कमाये।3) अमर बूढा हो गया।4) पेड ने अपनी दोस्ती निभायी।5) अमर ने पेड लगाना ठीक समझा। |
Answer»
|
|
| 14. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए।एक कुत्ता था। एक बार वह अपने बायें पंजे से कान खुजला रहा था। अचानक चूहों की। तलाश में घूमती – घामती एक बिल्ली उस ओर आयी। कुत्ते की निगाह बिल्ली पर पडी। उसके मुँह में पानी भर आया। फिर भी वह उस पर झपटा नहीं। कुत्ता बडा समझदार था।1. एक बार कुत्ता क्या कर रहा था?A) कान खुजला रहा था।B) घूम रहा था।C) दौड रहा था।D) भाग रहा था।2. बिल्ली किनकी तलाश में उस ओर आयी?A) कुत्तों कीB) मोर कीC) बघों कीD) चूहों की3. कुत्ते की निगाह किस पर पडी?A) बिल्ली परB) चूहे परC) बाघ परD) पंजे पर4. किसके मुँह में पानी भर आया?A) चील केB) कुत्ते केC) बिल्ली केD) चूहे के5. समझदार जानवार कौन था?A) कुत्ताB) बिल्लीC) चूहाD) कोई नहीं |
Answer»
|
|
| 15. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए।मनुष्य के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। तंदुरुस्त रहने से मन प्रसन्न रहता है। मनुष्य दुगुने उत्साह के साथ अपने काम में लग सकता है। इसके विपरीत अस्वस्थ होने से वह उदास हो जाता है। मन नीरस होता है।1. स्वस्थ रहना किसके लिए अत्यंत आवश्यक है?A) मनुष्य के लिएB) मन के लिएC) तन के लिएD) काम के लिए2. किससे मन प्रसन्न रहता है?A) पाबंदी सेB) नियमों सेC) तंदुरुस्ती सेD) मनुष्य से3. मनुष्य किस तरह अपने काम में लग सकता है?A) उत्साह के साथB) उमंग के साथC) मन के साथ।D) नीरस के साथ4. अस्वस्थ होने से क्या होता है?A) उदासB) उत्साहC) उल्लासD) आह्लादकर5. अस्वस्थ होने से मन कैसा होता है?A) उल्लासB) नीरसC) उदासD) आकर्षित |
Answer»
|
|
| 16. |
रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।1) वह लडका मेरा दोस्त था।2) राम के पास बहुत पैसे हैं।3) बंदर पेड चढ़ रहा है।4) वह देर से सोता है।5) लडका बहुत बड़ा बन गया।6) मैं शहर जाना चाहता हूँ।7) राम ने रुपया कमाया।8) उसके पास अपना धन है।9) बहुत समय बीत गया ।10) रवि ने अपनी सच्ची दोस्ती निभायी। |
Answer»
|
|
| 17. |
रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।1) अमर रोज़ पेड के पास जाता था।2) अमर फूल इकट्ठा करता था।3) पेड की शाखा से झूलता था।4) पेड की छांव में सो जाता था।5) समय बीतता गया। |
Answer»
|
|
| 18. |
सही क्रिया शब्दों से ख़ाली जगहें भरिए।1) अमर और पेड आपस में बहुत प्यार ……….. थे । (करते / लेते)2) रोज़ अमर पेड के ……… जाता था। (पास | दूर)3) फूलों की माला ……….. था। (बिगाडता / बनाता)4) पेड के तने पर …….. था। (चढता | उतरता)5) दोनों आपस में आँख मिचौनी ……. थे। (करते / खेलते)6) अमर पेड की छांव में ………. था | (जागता | सोता)7) अमर नौकरी की तलाश में ….. जाना चाहता था। (गाँव / शहर)8) अमर ने सोचा नदी को कैसे …….. करूँ? (आर / पार)9) मेरा तना काटकर ……. घर बना लो। (पराया | अपना) |
Answer»
|
|
| 19. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए।गाँधीजी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। हम सब गाँधीजी को प्यार से बापूजी कहते हैं। गाँधीजी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 ई. को गुजरात के पोरबंदर नामक गाँव में हुआ था। प्रतिवर्ष इस दिन हम गाँधी जयंती मनाते हैं। गाँधीजी एक आदर्श विद्यार्थी थे। वे सदा. सच बोलते थे। समय का पूरा पालन करते थे। बड़ों का आदर करते थे।1. हम गाँधीजी को क्या कहते हैं?A) नेताजीB) चाचाजीC) मामाजीD) बापूजी2. गाँधीजी का जन्म किस राज्य में हुआ?A) दिल्ली मेंB) मध्यप्रदेश मेंC) गुजरात मेंD) महाराष्ट्र में3. हम गाँधी जयंती कब मनाते हैं?A) 2 अक्तूबर कोB) 14 नवंबर कोC) 5 सितंबर कोD) 15 आगस्त को4. गाँधीजी किनका आदर करते थे?A) छोटों काB) बड़ों काC) विद्यार्थियों काD) समय का5. “विद्यार्थी” – इसका स्त्री लिंग शब्द क्या है?A) विद्यार्थियाँB) विद्यार्थीनीC) विद्यार्थिनीD) विद्यर्थिनी |
Answer»
|
|
| 20. |
छाया देनेवाले पेड़ों के नाम लिखिए। |
|
Answer» छाया देनेवाले पेडों के नाम हैं – बरगद, नीम, इमली, आम आदि। |
|
| 21. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दीजिए।एक राजा था। उसकी एक ही बेटी थी। राजकुमारी बहुत सुंदर थी। वह राजा की लाडली बेटी थी। वह हँसती तो जैसे फूल झड़ते, बोलती तो घंटियाँ बज उठती। एक दिन राजकुमारी अचानक महल से गायब हो गई। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। पहरेदारों से जब पूछा गया तो उन्होंने | केवल इतना बताया – “धुएँ के बड़े – बड़े बादल महल पर मँडराए और राजकुमारी को उड़ाकर ले गए।”1. राजकुमारी कैसी थी?A) अनपढ़B) पढ़ी – लिखीC) सुंदरD) असुंदर2. घंटियाँ कब बजती थीं?A) हँसती तोB) रोती तोC) बोलती तोD) खाती तो3. राजकुमारी को कौन उड़ाकर ले गये?A) पानीB) बादलC) हवाD) पेड़4. राजकुमारी कहाँ से गायब हो गई?A) घरB) किलाC) महलD) मंदिर5. “राजा” का स्त्री लिंग शब्द पहचानिए।A) रनीB) रीनीC) रानीD) रानि |
Answer»
|
|