1.

बिरादरी के एक संपन्न परिवार का युवक रमेश उन दिनों लखनऊ से छुट्टियों में गाँव आया हुआ था। बातों-बातों में वंशीधर ने मोहन की पढ़ाई के संबंध में उससे अपनी चिंता प्रकट की तो उसने न केवल अपनी सहानुभूति जतलाई बल्कि उन्हें सुझाव दिया कि वे मोहन को उसके साथ ही लख्खनऊ भेज दें । घर में जहाँ, चार प्राणी है एक और बढ़ जाने में कोई अंतर नहीं पड़ता, बल्कि बड़े शहर में रहकर वह अच्छी तरह पढ़-लिख सकेगा। वंशीधर को जैसे रमेश के रूप में भगवान मिल गए हों । उनकी आँखों में पानी छलछलाने लगा।लखनऊ से गाँव कौन आया था और क्यों ?रमेश ने वंशीधर को क्या सुझाव दिया ?वंशीधर की आँखों में पानी क्यों छलछलाने लगा ?

Answer»
  1. लखनऊ से बिरादरी के एक संपन्न परिवार का युवक रमेश गाँव आया था क्योंकि उसकी छुट्टियाँ पड़ गई थी।
  2. वंशीधर ने रमेश के समक्ष जब मोहन की पढ़ाई के संबंध में चिंता प्रकट की तब रमेश ने वंशीधर को सुझाव दिया कि वे मोहन को उसके साथ ही लखनऊ भेज दें तथा घर में जहाँ चार प्राणी है वहाँ एक बढ़ जाने में कोई अंतर नहीं पड़ता।
  3. वंशीधर की आँखों में पानी छलछलाने लगा क्योंकि रमेश मोहन को लखनऊ ले जाने के लिए तैयार था । वंशीधर को मानो रमेश के रूप में साक्षात् भगवान मिल गए थे।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions