Saved Bookmarks
| 1. |
वंशीधर की आँखों में पानी क्यों छलछलाने लगता है ? |
|
Answer» बिरादरी के एक संपन्न परिवार का युवक रमेश लखनऊ से छुट्टियों में गाँव आता है। वंशीधर रमेश के सामने मोहन की पढ़ाई के संबंध में चिंता प्रकट करते है, तब रमेश सहानुभूति दिखाकर वंशीधर को सुझाव देते है कि वे मोहन को उसके साथ लखनऊ भेज दें, वह उसे लखनऊ में मोहन को अच्छी तरह पढ़ाएगा-लिखाएगा । वंशीधर को जैसे रमेश के रूप में साक्षात् भगवान मिल गए हो । रमेश की ऐसी बातें सुनकर वंशीधर की आँखों में पानी छलछलाने लगता है। |
|