1.

‘गलता लोहा’ कहानी में चित्रित सामाजिक परिस्थिति को समझाइए।

Answer»

प्रस्तुत कहानी में परंपरागत ग्रामीण समाज का चित्रण किया गया है। इस गाँव में जातिगत भेदभाव प्राचीन समय से चला आ रहा था। ब्राह्मण स्वयं को श्रेष्ठ मानते थे। वे शिल्पकारों के घर या दुकानों में आते-जाते नहीं थे। अगर कामकाज के कारण जाना भी पड़े तो ये वहाँ बैठते नहीं थे, अगर कोई शिल्पकार उन्हें बैठने के लिए कहता भी तो यह उनकी मर्यादा के विरुद्ध माना जाता था। मोहन लखनऊ से बेरोजगार होकर गाँव आता है और इस जातिगत भेदभाव की बुराई को चुनौती देता है। मोहन अपने बचपन के सख्या धनराम के आफर जाता है, बैठता है तथा हथौड़ा उठाकर काम भी करता है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions